विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2022

आइरा खान ने पूल फोटो शेयर कर के मनाया बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ एनिवर्सरी, लिखा- मैं तुम्हें बेहद प्यार करती हूं 

आमिर खान की बेटी आइरा और उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ उनके रिश्ते को 2 साल हो गए हैं. इस मौके पर पूल फोटो शेयर कर के उन्होंने उन्हें विश किया है. उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया है, दो साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हमेशा से ऐसा ही था. मैं तुमसे प्यार करती हूं.

आइरा खान ने पूल फोटो शेयर कर के मनाया बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ एनिवर्सरी, लिखा- मैं तुम्हें बेहद प्यार करती हूं 
आमिर खान की बेटी आइरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर के साथ मनाया एनिवर्सरी
नई दिल्ली:

आमिर खान की बेटी आइरा खान लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं. इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. आमिर खान की बेटी आइरा खान को फैंस काफी प्यार करते हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ और खुद से जुड़ी तमाम जानकारियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अक्सर वह अपने पापा आमिर खान और बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. लेटेस्ट फोटो में वह पूल में दिख रही हैं, उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर भी उनके साथ हैं.   

फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है, दो साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हमेशा से ऐसा ही था. मैं तुमसे प्यार करती हूं, जितना मैं कर सकती हूं. अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ उनके रिश्ते को 2 साल हो गए हैं. उनके इस फोटो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं. 

वह एक फोटो में बॉयफ्रेंड के साथ हंसती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उनके गालों को चूमती दिख रही हैं. नूपुर ने इस पोस्ट लिखा है, "आई लव यू टू, यह हमेशा से ऐसा ही होता था, हमने इसे 2 साल पहले ही महसूस किया था."  इसके साथ उन्होंने किस और दिल की इमोजी शेयर किया है. इरा खान ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर नूपुर के साथ अपने रिश्ते पब्लिक किया था. आइरा खान और नूपुर अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. 

इसे भी देखें : 'पृथ्वीराज चौहान के बारे में किताब में केवल दो-तीन लाइनें लिखी हैं...' : अभिनेता अक्षय कुमार बोले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Ira Khan Photoshoot, Ira Khan Aamir Khan Daughter, Ira Khan About Depression, Ira Khan Accident, Ira Khan And Aamir Khan, Ira Khan And Nupur, Ira Khan And Nyupur, Ira Khan All Excited Video Viral, Ira Khan Age, Ira Khan Acting Career, Ira Khan Boyfriend, Ira Khan Boyfriend Nupur Shikhare, Ira Khan Boyfriend Photo, Ira Khan Aamir Khan, Ira Khan Viral Photo, Ira Khan Viral Photos, Ira Khan Viral Pool Photos, Ira Khan Viral Video, Ira Khan News, Ira Khan Fashion, Ira Khan Father, Ira Khan Favourite Spot, Ira Khan Biograph
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com