विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

अरिजीत सिंह के घर पहुंचे आमिर खान, ‘संन्यास’ की खबरों के बीच सुपरस्टार ने की सिंगर से मुलाकात

मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में गायक अरिजीत सिंह के आवास पर अभिनेता आमिर खान की मौजूदगी ने सियासी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और रचनात्मक हलकों में हलचल मचा दी है.

अरिजीत सिंह के घर पहुंचे आमिर खान, ‘संन्यास’ की खबरों के बीच सुपरस्टार ने की सिंगर से मुलाकात
अरिजीत सिंह के घर पहुंचे आमिर खान
नई दिल्ली:

मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में गायक अरिजीत सिंह के आवास पर अभिनेता आमिर खान की मौजूदगी ने सियासी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और रचनात्मक हलकों में हलचल मचा दी है. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अरिजीत सिंह द्वारा प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के संकेतों ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है. आमिर खान निजी तौर पर अरिजीत सिंह से मिलने जियागंज पहुंचे. हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बातचीत अरिजीत के करियर के अगले अध्याय, रचनात्मक स्वतंत्रता और भविष्य की संभावनाओं को लेकर रही. आमिर खान सिनेमा और संगीत की समझ के लिए जाने जाते हैं,  यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अरिजीत के फैसले पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

हाल ही में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये प्लेबैक सिंगिंग से ‘ब्रेक' या ‘संन्यास' जैसी बातों के संकेत दिए थे. इसके बाद उनके पुराने वीडियो खासकर फेम गुरुकुल के दिनों के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. संगीतकार विशाल भारद्वाज समेत कई कलाकारों ने उनसे अपना फैसला वापस लेने की अपील की है.

अरिजीत सिंह ने खुद साफ किया है कि यह फैसला अचानक नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहे रचनात्मक असंतोष और नए प्रयोग की चाह का नतीजा है.उन्होंने यह भी कहा कि वह नई आवाज़ों के लिए जगह बनाना चाहते हैं.

ऐसे में आमिर खान की जियागंज यात्रा को केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि एक गंभीर रचनात्मक संवाद के तौर पर देखा जा रहा है. यह मुलाकात संकेत दे रही है कि अरिजीत सिंह का संगीत सफर भले ही रूप बदले, लेकिन उसका अंत नहीं हुआ है. शायद आने वाले दिनों में सिनेमा और संगीत की दुनिया को कोई नया प्रयोग देखने को मिले. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arijit Singh, Arijit Singh Aamir Khan, Aamir Khan, Arijit Singh Facebook, Arijit Singh Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com