विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2022

आमिर खान ने फैसल शेख के साथ रीक्रिएट किया 'अंदाज अपना अपना' का सीन, फैन्स बोले- ये सलमान मस्त है...देखें Video 

इस वीडियो में जहां आमिर अपनी लाइन्स को ही बोलते नजर आ रहे हैं, वहीं फैसल सलमान के लाइन्स पर जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आमिर खान ने फैसल शेख के साथ रीक्रिएट किया 'अंदाज अपना अपना' का सीन, फैन्स बोले- ये सलमान मस्त है...देखें Video 
फैसल शेख ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है और एक्टर इसके प्रमोशन में जोरों-शोरों से लग गए हैं. भले ही एक्टर सोशल मीडिया पर मौजूद न हों, लेकिन फिल्म को प्रोमोट करने का वे एक भी मौका नहीं छोड़ रहे. हाल ही में एक्टर करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर चैट शो कॉफ़ी विद करण में भी करीना कपूर के साथ गए थे. ऐसे में अब आमिर खान का एक नया वीडियो इस समय तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें उनके साथ टीवी और टिकटॉक की दुनिया के मशहूर सितारे फैसल शेख भी नजर आ रहे हैं. 

फैसल शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना यह लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के मशहूर डायलॉग पर लिप सिंक करते हुए नजर आ रहे हैं. जहां आमिर अपनी लाइन्स को ही बोलते नजर आ रहे हैं, वहीं फैसल सलमान के लाइन्स पर जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये मजेदार वीडियो फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है और वे भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए फैसल ने लिखा है, "तो बात ऐसी है, अमर प्रेम जैसी है. अभी भी नहीं जानता कि शब्दों को बयां कैसे करूं. क्या दिन. क्या फीलिंग. आमिर खान सर आप ट्रू इंस्पिरेशन हैं". 

आपको बता दें कि इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से भी अधिक लाइक्स और हजारों की संख्या में कमेंट्स आ गए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "माय गॉड. यह डुओ". तो एक अन्य ने लिखा है, "बॉलीवुड स्टार फ्यूचर बॉलीवुड किंग के साथ". वहीं एक और लिखते हैं, "ये सलमान मस्त है". गौरतलब है कि टिकटॉक स्टार और मॉडल फैसल शेख इंस्टाग्राम पर भी बहुत पॉपुलर हैं. उन्हें यहां 28 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. 

VIDEO:रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Faisal Shaikh, Aamir Khan Faisal Shaikh Video, Aamir Khan Viral Video, Faisal Shaikh Latest Video, Faisal Shaikh Instagram, Andaz Apna Apna, Faisal Shaikh Andaz Apna Apna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com