विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

'राजा हिंदुस्तानी' में राजा का साथी रजनीकांत अब बन गया है माचो मैन, 6 पैक एब्स देख फैंस बोले- ये वही बच्चा है यकीन नहीं होता

आमिर खान की फिल्मों के रिलीज होने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. उन्होंने एक नहीं बल्कि इंडस्ट्री में कई शानदार हिट फिल्में दी हैं. उसमें से एक फिल्म है राजा हिंदुस्तानी.

'राजा हिंदुस्तानी' में राजा का साथी रजनीकांत अब बन गया है माचो मैन, 6 पैक एब्स देख फैंस बोले- ये वही बच्चा है यकीन नहीं होता
'राजा हिंदुस्तानी' में राजा का साथी छोटू अब बन गया है माचो मैन
नई दिल्ली:

आमिर खान की फिल्मों के रिलीज होने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. उन्होंने एक नहीं बल्कि इंडस्ट्री में कई शानदार हिट फिल्में दी हैं. उसमें से एक फिल्म है राजा हिंदुस्तानी. यह फिल्म 15 नवंबर साल 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान का अंदाज और करिश्मा कपूर के शानदार अभिनय ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. वहीं इस फिल्म के गानों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी है जिसने फिल्म को और भी इंटरेस्टिंग बना दिया था. आपको याद है फिल्म में राजा यानी कि आमिर खान के साथी छोटू जिसका फिल्म में नाम रजनीकांत है. दरअसल यह छोटू कोई और नहीं बल्कि कुणाल खेमू हैं. 

फिल्म में छोटू (रजनीकांत) यानी कि कुणाल खेमू ने चार चांद लगा दिए थे. वहीं अब ये छोटू बड़ा हो गया है. हालिया तस्वीर में कुणाल खेमू ने शर्टलेस तस्वीर शेयर की है. जिसमें उनके 6 पैक एब्स और शानदार बॉडी नजर आ रही हैं. तस्वीर पर फैंस भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- यकीन नहीं होता कि वो छोटे बच्चे आप थे. वहीं दूसरे ने लिखा- आप काफी हैंडसम हो गए हैं. 

कुणाल खेमू के काम की बात करें तो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. बता दें कि अब वे पटौदी खानदान के दामाद हैं. सोहा अली खान और कुणाल खेमू एक दूसरे को लंबे समय से पसंद करते थे. वहीं साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. कुणाल को आखिरी बार 'मलंग' और 'लूटकेस' में देखा गया था. 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Hindustani, Raja Hindustani Kunal Khemu, Aamir Khan, Karishma Kapoor, Raja Hindustani Rajnikant, Taxy Driver, Kunal Khemu Age, Kunal Khemu Viral Photos, Kunal Khemu Instagram, Kunal Khemu Then And Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com