विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2022

बेड छोड़ छोटे से सोफे पर नींद पूरी करने को मजबूर हुए आमिर खान, इस वजह से हुआ एक्टर का ये हाल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

बेड छोड़ छोटे से सोफे पर नींद पूरी करने को मजबूर हुए आमिर खान, इस वजह से हुआ एक्टर का ये हाल
आमिर खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में लाल सिंह चड्ढा की पूरी कास्ट और क्रू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुटी हैं ताकि सब कुछ एकदम परफेक्ट हो. वहीं आमिर खान भी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. वह लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में इतने बिजी हैं कि उन्हें सोने तक का भी वक्त मुश्किल से मिल पा रहा हैं.

इसका ताजा उदाहरण आमिर खान की लेटेस्ट तस्वीर है. हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के निर्देशक अद्वैत चंदन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर आमिर खान की एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में आमिर सोते हुए नजर आ रहें है और उनके पास एक ग्रीन कलर की पिलो भी देखी जा सकती हैं. इसे देख कर लगता है मानो यह पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो में ली गई तस्वीर है, जहां आमिर खान को जैसे ही काम से फुरसत मिली उन्होंने एक नैप ले ली. 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अद्वैत चंदन ने कैप्शन में लिखा- स्लीपिंग में भी परफेक्शनिस्ट, उठते ही नहीं हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. यह फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है. लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Laal Singh Chaddha, Movie Laal Singh Chaddha, Advait Chandan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com