विज्ञापन

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी 25 लाख की घड़ी, तो हमजा की रहमान डकैत से बड़ी हुई औकात?

धुरंधर 2 के ट्रेलर का एक पल फैंस को बार बार देखने पर मजबूर कर रहा है. उस सीन में छिपी एक खास डिटेल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है.

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी 25 लाख की घड़ी, तो हमजा की रहमान डकैत से बड़ी हुई औकात?
धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है
Social Media
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. एक्शन, इमोशन और स्टाइल से भरे इस ट्रेलर में फैंस को कई ऐसे सीन देखने को मिले जिन पर जमकर चर्चा हो रही है. यूं कहें तो फैंस का जोश इस बार नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है. पहले पार्ट ने एक्शन और कहानी का ऐसा तड़का लगाया था कि लोग सीक्वल का इंतजार करते नहीं थक रहे थे. अब धुरंधर 2 का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने दमदार और रफ एंड टफ अंदाज में नजर आते हैं और स्क्रीन पर एंट्री लेते ही पूरा सीन अपने नाम कर लेते हैं. उनका लुक पुराने पार्ट से कनेक्ट करता है और फैंस को तुरंत उसी दुनिया में वापस ले जाता है.

एक सीन और फैंस की नजर में आई लाखों की घड़ी

ट्रेलर के एक इमोशनल मोमेंट में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी काले पठानी सूट में दिखता है. लंबे बाल, सख्त चेहरा और आंखों में गहरी फीलिंग वाला ये सीन काफी असरदार लगता है. लेकिन जैसे ही कैमरा उनके हाथ पर जाता है, फैंस की नजर वहीं टिक जाती है. उनकी कलाई पर चमकती लग्जरी रोलैक्स घड़ी साफ दिखाई देती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. बस फिर क्या था ये डिटेल इंटरनेट पर गॉसिप का नया टॉपिक बन गई.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने कमा लिए 1500-2000 करोड़ तो साउथ इंडस्ट्री हो जाएगी धराशाही! राम गोपाल वर्मा ने साउथ को लेकर कहा...

सिर्फ स्टाइल नहीं, कहानी का भी सिग्नल

फिल्मों में हर छोटी चीज का मतलब होता है और फैंस इसे अच्छे से समझते हैं. पहले पार्ट में हमजा का किरदार खतरनाक जरूर था, लेकिन अब उसका अंदाज ज्यादा रॉयल दिख रहा है. महंगी घड़ी और उंगलियों में अंगूठियां साफ इशारा देती हैं कि उसका रुतबा और पावर लेवल बढ़ चुका है. सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि ये गैंगवॉर और पावर गेम में उसके मजबूत होते रोल की झलक है. यानी इस बार कहानी में उसका किरदार और ज्यादा भारी पड़ने वाला है. हमजा अली मजारी की औकात रमहान डकैत से कहीं ज्यादा लग रही है.

क्या इस बार खुलेगा बड़ा राज

ट्रेलर देखने के बाद एक और चर्चा तेज हो गई है. कई फैंस मान रहे हैं कि इस पार्ट में हमजा की असली पहचान से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा हो सकता है. विजुअल्स और प्रेजेंस देखकर लग रहा है कि बैकस्टोरी को और गहराई से दिखाया जाएगा. ऐसे में लग्जरी एलिमेंट्स भी कहानी का हिस्सा लगते हैं, सिर्फ दिखावा नहीं.

रिलीज से पहले ही बना जबरदस्त माहौल

ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म का क्रेज तेजी से बढ़ा है. एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. मल्टीस्टार कास्ट और हाई लेवल एक्शन सीन्स एक्साइटमेंट और बढ़ा रहे हैं. साफ है कि धुरंधर 2 इस बार बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: कब और कहां देखें रानी मुखर्जी की मर्दानी 3? ओटीटी पर जल्द हो रही रिलीज, पढ़ें डिटेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com