विज्ञापन

60 घर, 100 टैंकर पानी और 2.5 एकड़ का सेट, 64 लाख व्यूज वाले इस गाने के लिए बनाई गई विशाल झोपड़पट्टी

'द पैराडाइज' का 'आया शेर' गाना इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है, जिसने कई भाषाओं में मिलियंस व्यूज बटोरे हैं और इंस्टाग्राम रील्स पर इसका जलवा कायम है.  

60 घर, 100 टैंकर पानी और 2.5 एकड़ का सेट, 64 लाख व्यूज वाले इस गाने के लिए बनाई गई विशाल झोपड़पट्टी
द पैराडाइज का गाना शेर आया यूट्यूब पर कर रहा ट्रैंड
नई दिल्ली:

'द पैराडाइज' चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका टीजर जब से रिलीज हुआ है, इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. ऑडियंस की तरफ से इसे बहुत ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और देखते ही देखते इसने ऑनलाइन मिलियंस में व्यूज़ बटोर लिए हैं. टीजर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है और फिल्म को लेकर लोगों की क्यूरियोसिटी को दोगुना कर दिया है. इसी बढ़ते क्रेज की वजह से 'द पैराडाइज' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

20 दिन की मेहनत से तैयार हुआ था सेट

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'द पैराडाइज़' के गाने 'आया शेर' ने अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है. इस गाने के इतने बड़े लेवल और असली दिखने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट की मेहनत है, जिन्होंने बहुत ही शानदार सेट्स तैयार किए. इन सेट्स में भव्यता के साथ-साथ असलियत का भी पूरा तालमेल बिठाया गया है. सबसे खास सेटअप्स में से एक 'हीरो हाउस' (कमान सेट) है, यह 60 फीट चौड़ा, 45 फीट ऊंचा और 25 फीट गहरा एक विशाल स्ट्रक्चर है, जिसे खास तौर पर हीरो के दमदार डिप (dip) वाले सीन के लिए बनाया गया था. शुरुआत में इसे 30 फीट चौड़ा बनाया गया था, लेकिन बाद में दोनों तरफ 15-15 फीट और बढ़ाकर इसकी चौड़ाई 60 फीट कर दी गई. लगभग 25 वर्कर्स ने करीब 20 दिनों तक मेहनत करके इस बड़े स्ट्रक्चर को तैयार किया, और इसे आसपास के माहौल के साथ एकदम असली दिखाने के लिए खास 'एजिंग' (पुराना दिखाने की) तकनीक का इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें- ना शोर शराबा, ना प्रमोशन, फिर भी 63 की उम्र में इस एक्ट्रेस का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 11 दिन में 363 प्रतिशत प्रॉफिट में है फिल्म

60 असली घर किए गए तैयार

गाने में एक और अनोखी चीज देखने को मिली है, वो है बिरयानी के बड़े कटोरे जैसा स्ट्रक्चर. इसे तांबे (copper) की फिनिश और पुराना लुक दिया गया है ताकि ये एकदम असली और देसी लगे. 10 फीट चौड़ाई, 20 फीट रेडियस और 6 फीट ऊंचाई वाले इस सेटअप को 5-7 लोगों की टीम ने सिर्फ पांच दिनों में तैयार कर दिया था. प्रोडक्शन के लेवल को और बड़ा बनाने के लिए 2.5 एकड़ में फैला 'वॉटर बॉडी विलेज सेट' तैयार किया गया था, जिसमें डमी स्ट्रक्चर्स के बजाय 60 असली घर बनाए गए थे. लगभग 50 वर्कर्स ने 30 दिनों तक मेहनत करके इस गांव को बनाया, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि इसमें एक साथ करीब 500 लोग आ सकें. पानी का सीन क्रिएट करने के लिए 100 टैंकर पानी मंगवाया गया, जिसे भरने में सात दिन लगे. साथ ही, पानी जमा करने के लिए 20 फीट गहरा एक अलग तालाब भी बनाया गया था. 

डंप यार्ड सेट यूं किया तैयार

प्रोडक्शन ने एक बहुत बड़ा 'डंप यार्ड' सेट भी तैयार किया, जो 120 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा था. 25 लोगों की टीम ने 30 दिनों की मेहनत से इसे बनाया, जिसका मकसद एक असली डंप यार्ड जैसा 'रस्टिक' और पुराना लुक देना था. इन सेट्स की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें कुदरती माहौल को नुकसान पहुंचाए बिना बनाया गया. आर्ट डिपार्टमेंट ने बहुत सावधानी से इन स्ट्रक्चर्स को वहां की जमीन और नजारों के साथ जोड़ा. असलियत दिखाने के लिए नेचुरल टेक्सचर्स और 'एजिंग' (पुराना दिखाने की) तकनीक का जमकर इस्तेमाल किया गया. हर सेटअप की प्लानिंग बहुत बारीकी से की गई थी ताकि काम बिना किसी रुकावट के और क्रिएटिव तरीके से पूरा हो सके. सभी जरूरी मंजूरियां लेने के बाद ही फाइनल कंस्ट्रक्शन किया गया. इसका नतीजा 'आया शेर' गाने में दिखने वाले शानदार विजुअल्स हैं, जो दर्शकों को उस भव्य और दमदार दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे 'द पैराडाइज' बड़े पर्दे पर लाने का वादा करती है.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का स्टारडम हिलाने वाला वो सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 14 हिट, बेटा भी है सुपरस्टार, 1650 करोड़ है नेटवर्थ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com