बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट सामन आई है. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. सलमान खान के पिता सलीम खान जो 17 फरवरी 2026 से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, अब बेहतर हो रहे हैं. उनकी सेहत से जुड़ी ये अपडेट मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दी है. सलीम खान से मुलाकात के बाद आमिर ने सभी के साथ ये पॉजिटिव अपडेट शेयर की. आमिर खान ने एक इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि उनकी सेहत जल्दी से जल्दी अच्छी हो जाए. अलवीरा जी (सलीम खान की बेटी) ने बताया कि उनकी हालत दिन-ब-दिन सुधर रही है.”
यह भी पढ़ें: 'तुम मुझे छोड़कर चले जाओ पता नहीं, लेकिन मैं तुम्हें...' अमिताभ बच्चन से किसने किया था ये वादा, न जया न रेखा
आमिर ने आगे कहा कि सलीम खान आईसीयू में थे इस वजह से पर्सनली उनसे मिलना नहीं हो पाया फिर भी परिवार से अपडेट मिला है कि वे रिकवरी की राह पर हैं. आमिर खान ने अपनी प्रार्थनाओं के साथ-साथ जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
सलमान खान का परिवार नहीं चाहता पब्लिक की जाए सेहत से जुड़ी अपडेट!
बता दें कि सलीम खान को मामूली ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया था कि यह मामूली था और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, लेकिन वे आईसीयू में निगरानी में थे. खान परिवार ने उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट को प्राइवेट रखने का फैसला किया है. हालांकि अस्पताल ने शुरुआत में एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया था. इसके बाद सलीम खान के परिवार ने साफ निर्देश दिए कि आगे कोई पब्लिक अपडेट नहीं दिया जाएगा.
Latest: #AamirKhan on #SalimKhan health :I went to see Salim sir. We were all praying for his quick recovery. Alvira ji told me his health is getting better day by day #SalmanKhan pic.twitter.com/nsUqKaKuRN
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) February 25, 2026
सलीम खान से मिलने पहुंचे सितारे
सलीम खान अस्पताल में भर्ती हुए तो कई सितारे उनसे मुलाकात करने पहुंचे इनमें शाहरुख खान, संजय दत्त, रणवीर सिंह, जावेद अख्तर, आमिर खान समेत कई हस्तियों का नाम शामिल है. आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अस्पताल पहुंचे थे. सलमान खान के परिवार के दूसरे सदस्य जैसे अरबाज खान, शूरा खान, सलमान की मां भी अस्पताल पहुंचीं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सलमान खान से फोन पर बात की और सलीम खान की सेहत के बारे में पूछा.
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 का नहीं है केरल से कोई कनेक्शन, झूठ फैला रहे मेकर्स?
सलीम खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर लेखकों में से एक हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने ‘शोले', ‘त्रिशूल', ‘डॉन' जैसी क्लासिक फिल्में दीं. उनकी लेखनी ने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं