विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

रोमांटिक हुईं आमिर खान की बेटी आइरा खान, बॉयफ्रेंड पर यूं लुटाया प्यार- देखें Photo

आमिर खान की बेटी आइरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की यह फोटो खूब पसंद की जा रही है.

रोमांटिक हुईं आमिर खान की बेटी आइरा खान, बॉयफ्रेंड पर यूं लुटाया प्यार- देखें Photo
आइरा खान की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान भले ही फिल्मों में काम न करती हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. कभी अपने बॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर कर तो कभी अपने पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचती हैं. अब फिर से आइरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की एक रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है. फोटो को नुपुर शिखरे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर में आइरा खान नुपुर शिखरे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. तस्वीर में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने लायक है.

आइरा खान और नुपुर शिखरे को इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि नुपुर पेट के बल लेटे हुए हैं और आइरा उनकी पीठ पर लेटी नजर आ रही हैं. दोनों की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. आइरा खान और नुपुर की बीते दिनों भी कई तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे. कुछ दिनों पहले आइरा खान ने अपने नाम के उच्चारण को लेकर यह कहा था कि उनका नाम आइरा है, इरा नहीं. साथ ही उन्होंने यह कहा था कि यदि कोई उनके नाम को सही तरीके से नहीं बुलाता है, तो वे उस पर जुर्माना लगा देंगी. नुपुर से आइरा के रिश्ते की बात करें तो वो अपनी मां रीना दत्ता से उन्हें मिलवा चुकी हैं.

बता दें कि आइरा खान एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहती हैं. इस चीज के लिए वह तैयारियों में भी लगी हुई हैं. दिसंबर 2019 में उनके द्वारा निर्देशित पहले नाटक 'युरिपिड्स मेडिया' का मंचन हुआ था. इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच भी नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan Daughter, Ira Khan, Ira Khan Photo, Ira Khan Romantic Photo, Ira Khan With Boyfriend Nupur Shikhare, Nupur Shikhare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com