- अहाना कुमरा ने दिया इंटरव्यू
- 'रूल्स ऑफ गेम' को लेकर एनडीटीवी से की खास बताचीत
- इंटरव्यू में कही ये बात
जी5 पर चार बड़े नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर्स अपनी फिल्मों से सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 'फॉरबिडन लव (Forbidden Love)' की दो फिल्में 'अरेंज्ड मैरिज (Arranged Marriage)' और 'अनामिका (Anamika)' तो 9 सितंबर को ही रिलीज हो चुकी हैं. वहीं, बाकी की बची दो फिल्में 'रूल्स ऑफ द गेम (Rules Of The Game)' और 'डायग्नोसिस ऑफ लव' 24 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं. 'दोनों ही फिल्मों को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. रूल्स ऑफ द गेम' में एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) और चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. हाल ही में अहाना ने अपनी फिल्म को लेकर एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म में अपने एक्सपीरियंस को लेकर कई बातें साझा की.
अहाना (Aahana Kumra Interview) से पूछा गया कि उनका फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा, तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "बहुत ही रोमांचक रहा. कुछ हटके था क्योंकि मैंने कभी ऐसे किरदार को निभाया नहीं है. वो थोड़ी सनकी हुई-सी कैरेक्टर है. मुझे लगता है बहुत कुछ अलग था, कुछ हटके था और काफी कुछ नया था. यह कहानी एक पति-पत्नी की जिंदगी पर आधारित है. पत्नी को कुछ नया करना है अपनी लाइफ में. वह अपनी जिंदगी में बहुत बोर हो गई है. तो वह एक दिन सड़क के किनारे गेम खेलने लगती हैं. घर पर आकर पति को बताती है, वह बोलती है कि कुछ रोमांचक करते हैं अपनी जिंदगी में, गेम खेलते हैं. कुछ रोमांचक करने के चक्कर में वह गेम खेलना शुरू करते हैं. और वह गेम में कैसे फंस जाते हैं. कहानी तो वह है. बड़ा मजा आया करके."
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
वहीं, जब एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) से पूछा गया, 'अकसर शादियों के कुछ सालों के बाद वो रोमांस नहीं बचता, तो इसको लेकर आपकी क्या राय है?' इस पर एक्ट्रेस बोलीं, "शादी तो मेरी हुई नहीं है, तो मैं दूसरों को देखकर अपनी राय बना लेती हूं. मतलब मेरी काफी दोस्त हैं, जो बोलती हैं कि शादी सबके बसकी बात नहीं है. सब लोग नहीं कर सकते, सब लोग शादी के लिए बनें नहीं है. लेकिन हमारी सोसाइटी ऐसी है, जो दिखाती है कि अगर आप शादी नहीं करोगे तो आपकी जिंदगी आगे नहीं बढ़ेगी. तो मुझे लगता है कि शादी तब करनी चाहिए जब आप पूरी तरह से तैयार हों. वहीं, बात है कि शादी का लड्डू खाया तो पछताया नहीं खाया तो पछताया, तो जब तक करो ना, तब तक पता नहीं चलता."
चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal) के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर अहाना (Aahana Kumra) ने कहा, "हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. फिल्म के बाद मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानने लगी. मैं चंदन के साथ हमेशा स्टेज पर काम करना चाहती थी, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला. फिल्म में बहुत मजा आया उनके साथ काम करके. वह एक ऐसे इंसान है, जो बहुत एक्सपेरिमेंटल हैं. बहुत कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और मुझे ऐसे लोग काफी अच्छे लगते हैं. ऐसे एक्टर के साथ काम करने में मजा आता है, क्योंकि आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं