Korean Web Series A Shop For Killers Review In Hindi: इन दिनों हर तरफ एक्शन और थ्रिलर मूवीज का जलवा देखने को मिल रहा है. इस बात का अंदाजा पठान, जवान और सालार जैसी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी को देखकर लगाया जा सकता है. इसीलिए हम आपके लिए एक ऐसी ही थ्रिलर और एक्शन से भरपूर वेब सीरीज का ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसके आठ के आठ एपिसोड आपके एक्साइटमेंट लेवल को दोगुना कर देंगे. यह के ड्रामा यानी कोरियन सीरीज है, जो 17 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी.
ली दोंग वुक और किम हे जुन स्टारर 'अ शॉप फॉर किलर्स' की कहानी जोंग जिआन की कहानी है, जिसकी लाइफ तब बदलती है जब उसके चाचा जोंग जिनमान की मौत हो जाती है. इसके बाद उसे अपने चाचा के खतरनाक प्रोफेशन के बारे में जानती है, जिसके बारे में वह अब तक अनजान थी. शुरुआती एपिसोड में जिआन की कहानी दिखाई जाती है. लेकिन धीरे-धीरे जोंग जिनमान की लाइफ के पन्ने खुलते हैं, जो थ्रिल पैदा करते हैं. रही बात एक्शन की तो वह आखिरी दो एपिसोड में पूरे होते हुए देखने को मिलते हैं जब जिआन अपने चाचा का बिजनेस संभालने का फैसला करती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पूरी कहानी में कई पहलू थोड़े ऐसे हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आगे क्या होने वाला है. हालांकि आखिरी एपिसोड में एक नया टविस्ट भी है, जो सीजन 2 की ओर इशारा करता है. अगर ऐसा होगा तो यह सीजन को और भी रोमांचक बनाता है.
एक्टिंग की बात करें तो लीड एक्टर ली दोंग वुक को उनकी अलग फिल्मों और वेब सीरीज के लिए जाना जाता है. वहीं इस बार कॉमेडी और रोमांटिक से हटकर वह एक्शन मूवी में हाथ आजमाते हुए नजर आए हैं, जो कि सफल साबित होता दिख रहा है. इसके अलावा कास्ट के दूसरे एक्टर्स किम हे जुन, जो हन सुन, सो ह्योन वू और पार्क जी बिन की एक्टिंग दमदार देखने को मिल रही है.
अ शॉप फॉर किलर्स की कहानी एक किलर के अकेले जीवन की कहानी को ली क्वोन और नोह ग्यू योब को डायरेक्शन के जरिए पर्दे पर बेहतरीन तरीके से उतारा है. यह कंग जी यंग की साउथ कोरियन सीरीज द किलर शॉपिंग मॉल के उपन्यास पर आधारित है. हालांकि इससे पहले वेब टून और कॉमेडी रूपांतरण भी किया जा चुका है. लेकिन डिजनी प्लस हॉट स्टार की ये एक्शन सीरीज लोगों का ध्यान जरुर खींचेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं