विज्ञापन

1959 का वो गाना जिसमें लड़का-लड़की बनकर नाची हीरोइन, सी. रामचंद्र के म्यूजिक और संध्या के डांस को देख हाथी लगाने लगा ठुमके

आज से 67 साल पहले एक गाना आया था, जिसमें हिरोइन ने लड़का और लड़की दोनों का किरदार निभाया था. उनका डांस, गाने के बोल और रामचंद्र के संगीत ने इस गाने को सदाबहार बना दिया.

1959 का वो गाना जिसमें लड़का-लड़की बनकर नाची हीरोइन, सी. रामचंद्र के म्यूजिक और संध्या के डांस को देख हाथी लगाने लगा ठुमके
67 साल पहले आया ये गाना, आज भी अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने आए हैं जो अपने दिल चुरा लेने वाले बोल, शानदार म्यूजिक और गायन के लिए जाने जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने के बारे में आपको बताएंगे जो साल1959 में आया था. इसका संगीत, बोल और सिंगर की आवाज के साथ ही इस गाने को जिस तरह से फिल्माया गया था, लोग उससे हैरान हो गए.  साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'नवरंग' आज भी अपनी शानदार कहानी, रंगीन प्रस्तुति और यादगार गानों की वजह से लोगों की यादों मे अपनी जगह बनाए हुए है. इसके साथ ही इस फिल्म का एक गाना ऐसा है, जिसे देखकर आज भी लोग हैरान हो जाते हैं. 

लड़का-लड़की बनकर नाची हीरोइन

'नवरंग' फिल्म का गाना 'अरे जा रे हट नटखट' बहुत फेमस सांग था. इस गाने में एक्ट्रेस संध्या ने एक साथ लड़के और लड़की, दोनों का रूप लिया और ऐसा डांस किया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया. इस गाने में संध्या का डबल रोल में डांस की लोगों ने तारीफ की, इसके साथ ही उनके एक्सप्रेशन और कोरियोग्राफी भी कमाल की थी. 7 मिनट 35 सेंकड के इस गाने में हर एक चीज को बहुत ही बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया. उस समय पर आज जैसी टैक्नीक नहीं थी, लेकिन इस गाने को जिस तरह से फिल्माया गया, वो उस समय के हिसाब से काफी आगे था.

ये भी पढ़ें: 52 साल पुराना वो गाना जिसमें है राम जन्म से रावण वध तक की कहानी, नीरज के बोल, शंकर-जयकिशन का म्यूजिक, आज भी हिंदी सिनेमा की शान

रामचंद्र के म्यूजिक और संध्या के डांस का जलवा

गाने के बोल लोकप्रिय कवि भरत व्यास ने लिखे थे, इसका संगीत मशहूर संगीतकार सी रामचंद्र ने दिया था. उनकी धुनों के जादू ने गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया. आशा भोसले और महेंद्र कपूर की आवाज के साथ मिलकर इस गाने को यादगार बना दिया. इस गाने का एक और भी किस्सा बहुत मशहूर है. गाने के आखिर में एक हाथी दिखाई देता है, जो संध्या के साथ डांस करते और ठुमके लगाते दिखता है. आज भी सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स खूब वायरल होती हैं. 

होली पर खूब बजता है ये गाना

गाने को रिलीज हुए 67 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इस गाने की चमक फीकी नहीं पड़ी है. ये गाना आज भी होली के समय पर खूब बजाया जाता है. इसमें कलरफुल परफॉर्मेंस, संध्या की कॉस्टयूम और डांस ने इसे होली जैसे त्योहार का हिस्सा बना दिया. इसकी शरारती धुन और बोल बड़ों से लेकर बच्चों को खूह पसंद आते हैं. यही वजह है कि आज भी होली के समय ये गाना खूब बजता है. 

फिल्म को भी मिला था लोगों का प्यार 

फिल्म 'नवरंग' का निर्देशन वी. शांताराम ने किया था. ऐसा कहा जाता है कि शांताराम जी की पसंदीदा एक्ट्रेस में संध्या भी थीं. इस फिल्म में संध्या की बेहतरीन अदाकारी के साथ उनके डांस को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. संध्या ने डांस में लड़का और लड़की दोनों किरदार को इतना बखूबी निभाया कि ये बात लोगों को पहले समझ में ही नहीं आई कि ये डांस एक ही इंसान ने किया है. 

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया. आज भी जब पुराने गानों की बात होती है तो इस गाने को जरूर याद किया  जाता है. खासकर इसके फिल्मांकन के लिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Bollywood Evergreen Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com