विज्ञापन

बटवारा 1947 से पहले सनी देओल ने इस फिल्म में निभाया था मुस्लिम किरदार, फिल्म बनने में लगे 13 साल, 4 बार बदला गया नाम, बॉक्स ऑफिस पर रही सुपर फ्लॉप

सनी देओल बहुत जल्द 'बटवारा 1947' के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. इस फिल्म में वो एक मुस्लिम किरदार में नजर आने वाले हैं लेकिन इससे पहले भी वो मुस्मिल किरदार निभा चुके हैं.

बटवारा 1947 से पहले सनी देओल ने इस फिल्म में निभाया था मुस्लिम किरदार, फिल्म बनने में लगे 13 साल, 4 बार बदला गया नाम, बॉक्स ऑफिस पर रही सुपर फ्लॉप
14 अगस्त को रिलीज हो रही बटवारा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के पावर स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में है. साल 1947 में भारत पाकिस्तान के विभाजन के बैकड्रॉप पर सजी इस फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम किरदार निभाते नजर आएंगे. गदर, बॉर्डर, बॉर्डर-2 जैसी फिल्मों में पाकिस्तानियों को खौफ देने वाले सनी देओल ने इस बार खुद पाकिस्तानी बने हैं. ये पहली बार है जब देओल भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी के किरदार में होंगे. सनी पाकिस्तानी भले पहली बार बन रहे हैं लेकिन मुस्लिम किरदार वह पहले भी निभा चुके हैं.

16 साल पहले आई थी फिल्म, 4 बार बदला नाम

हम सनी देओल की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम था खुदा कसम. साल 2010 में आई ये फिल्म बड़ी ही लंबी लड़ाई लड़ने के बाद थियेटर्स में पहुंची थी. यहां हम लड़ाई इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी लॉन्चिंग 1997 में हो गई थी. लेकिन बनते बनते कई साल लग गए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Sunny Deol/Instagram

साल 1997 में इस फिल्म को 'जुल्म' नाम से लॉन्च किया गया था. इस फिल्म में सनी देओल के साथ रेखा को लीड रोल में लिया गया था. फिल्म डिले होने लगी तो रेखा ने इसे छोड़ दिया और इसके बाद तबु को इसमें साइन किया गया. तबु फिल्म में आईं तो नाम जुल्म से बदलकर 'सजा' रख दिया गया. फिर साल 2004 में टाइटल 'द चैलेंज' रखा गया. इसके बाद केसी बोकाड़िया ने इसे थोड़ा फ्रेश अपील देने के लिए 'डोंट चैलेंज मी' नाम रखा. आखिरकार उन्होंने य सभी नाम छोड़कर 'खुदा कसम' को चुना इस नाम के साथ फिल्म बनाई और रिलीज की.

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी ये फिल्म

26 नवंबर 2010 को रिलीज हुई ये फिल्म एक बड़ी कमर्शियल फ्लॉप थी. इस फिल्म ने पहले दिन महज 36 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन 1.51 लाख रुपये कमाए थे. इस फिल्म की नाकामी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि सनी देओल की फिल्मोग्राफी याद करें तो इसका नाम तक जहन में नहीं आता. 

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या में कूट-कूट कर भरे हैं बच्चन परिवार के संस्कार, एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि फैन्स को याद आ गए बिग बी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Batwara 1947, Batwara 1947 Budget, Bollywood, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com