हिंदी फिल्मों के शौकीन सिर्फ फिल्म देखना ही पसंद नहीं करते बल्कि अपने पसंदीदा सितारों की अनदेखी तस्वीरें देखना भी उन्हें पसंद होता है. अब तो डिजिटल युग है. जब हर हाथ में कैमरा है. जहां कोई सितारा दिखा उसके साथ एक सेल्फी लेकर उस पल को यादगार बनाया जा सकता है. लेकिन एक दौर ऐसा था जब उनकी तस्वीरें देख पाना तो दूर ‘बिहाइंड द सीन्स' की झलक भी देखने को नहीं मिलती थी. न ही सोशल मीडिया जैसी कोई चीज मौजूद थी जिस पर सितारों की पोस्ट देख उनकी फैमिली को जाना जा सकता था. गुजरते दौर की ऐसी ही चंद अनदेखी और दुर्लभ तस्वीरें आपने मिस की हों तो अब आप उन्हें देख सकते हैं.
पुराने सितारों की अनदेखी झलक
सोशल मीडिया पर चंद रेयर तस्वीरों का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में दस या पंद्रह नहीं पुराने सितारों और कुछ नए स्टार्स की 60 रेयर पिक्स शामिल हैं. जिनमें से कुछ यकीनन आपको हैरान करेंगे. 60 के दशक की खूबसूरत हीरोइन्स की जुगलबंदी की बात हो. या, फिल्म का गेटअप लेने के बाद आपस में फुर्सत में बतियाते सितारे हों या फिर फिल्मी दुनिया से अलग आपस में मिलने जुलने का मौका हो. ऐसी हर तस्वीर आप इस वीडियो में देख सकते हैं. उस दौर में रणधीर कपूर अपनी नन्हीं बिटिया करिश्मा कपूर के साथ कैसे नजर आते थे. विनोद खन्ना अपने दोनों बच्चों के साथ फुर्सत के पल कैसे बिताते थे. ये सारी झलकियां इस वीडियो को खास बनाती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कपूर्स का पूरा कुनबा
फिल्म इंड्स्ट्री में राज कपूर के खानदान का पूरा कुनबा बहुत बड़ा है. तीन भाई और फिर उनके बच्चे. एक दौर में कपूर्स का ये पूरा कुनबा कैसा नजर आता था. इसकी भी तस्वीरें इस वीडियो में नजर आएंगी. जब सिर्फ एक फ्रेम में आप राज कपूर का भरा पूरा परिवार देख सकेंगे. इसके अलावा शाहरुख खान और गौरी खान की शुरुआती दौर की अनदेखी तस्वीर भी इस वीडियो में आपको नजर आएगी.
सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं