विज्ञापन

54 साल पहले आई फिल्म, मुंबई के क्रॉस मैदान में 4 घंटे में लिखे गए पूरी फिल्म के डायलॉग, राइटर को मिली 1500 रुपये फीस, बजट की चार गुना की कमाई

54 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसने युवाओं के बीच हंगामा बरपा दिया था. एक मशहूर डायलॉग राइटर ने सिर्फ 4 घंटे में डायलॉग लिख दिए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.

54 साल पहले आई फिल्म, मुंबई के क्रॉस मैदान में 4 घंटे में लिखे गए पूरी फिल्म के डायलॉग, राइटर को मिली 1500 रुपये फीस, बजट की चार गुना की कमाई
54 साल पुरानी फिल्म के चार घंटे में लिखे गए डायलॉग
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में आज से ठीक 54 साल पहले, 14 जुलाई 1972 को रिलीज हुई फिल्म 'जवानी दीवानी' ने बॉलीवुड में एक नया अध्याय जोड़ा. रणधीर कपूर और जया भादुड़ी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ना सिर्फ सुपरहिट हुई, बल्कि इसके डायलॉग आज भी यादगार हैं. लेकिन इस फिल्म की सबसे दिलचस्प कहानी इसके डायलॉग राइटर कादर खान से जुड़ी है, जिन्होंने मुंबई के क्रॉस मैदान पर सिर्फ 4 घंटे में पूरी फिल्म के डायलॉग लिख डाले. फीस मात्र 1500 रुपये मिली. ऐसा नहीं था कि सिर्फ लिखने के लिए लिख दिए डायलॉग नहीं थे, सबकी जुबान पर चढ़े और फिल्म को खूब सराहा गया. 

चार घंटे में लिखे ब्लॉकबस्टर डायलॉग

कादर खान उस समय थिएटर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे थे. नरेंद्र बेदी ने उन्हें डायलॉग लिखने का ऑफर दिया. कादर खान ने बताया था कि वे पहले अनिश्चित थे, लेकिन फिर मान गए. अगले दिन उन्हें स्क्रिप्ट दी गई. कादर खान ने मरीन ड्राइव पहुंचकर लिखना शुरू किया, लेकिन पास में क्रॉस मैदान पर फुटबॉल मैच चल रहा था. बीच-बीच में फुटबॉल उन्हें लगती रही, फिर भी वे लिखते रहे. ट्रेन पकड़कर बांद्रा पहुंचे और नरेंद्र बेदी को डायलॉग सुनाए. कुल 4 घंटे का समय लगा. सबको लगा इतनी जल्दी कैसे डायलॉग लिखे जा सकते हैं. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और डायलॉग हिट हो गए, तो सब खामोश हो गए.

जवानी दीवानी फुल मूवी

'जवानी दीवानी' कादर खान की डायलॉग राइटर के रूप में पहली बड़ी फिल्म थी. इंदर राज आनंद ने स्टोरी और स्क्रीनप्ले लिखा, जबकि कादर खान ने संवादों में जान डाल दी. फिल्म में रणधीर कपूर (विजय) और जया भादुड़ी (नीता) की केमिस्ट्री, आरडी बर्मन के गाने और कादर खान के डालॉग सब पसंद किए गए. युवा पीढ़ी के बीच 'जवानी दीवानी' का जबरदस्त जुनून दिखाई दिया था.

'जवानी दीवानी' का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणधीर कपूर और जया भादुड़ी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. फिल्म का बजट लगभग 80 लाख रुपये था जबकि फिल्म ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. ये उस साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. 

कादर खान डायलॉग राइटर से कॉमेडियन तक

कादर खान बाद में बॉलीवुड के मशहूर डायलॉग राइटर और कॉमेडियन बने. उन्होंने कुली, मर्द और नाम जैसी सैकड़ों फिल्मों के डायलॉग लिखे. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में यादगार किरदार भी किए. इसमें मुकद्दर का सिकंगर, शराबी, हम, बाप नंबर बेटा दस नंबरी, दूल्हे राजा, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और आंखें शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kader Khan, Jawani Diwani, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com