बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे गॉजियस एक्ट्रेसेस में शुमार श्रीदेवी की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. भले ही श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और अद्भुत नृत्य शैली से खूबसूरती की मल्लिका श्रीदेवी लाखों करोड़ों फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं. ये तो हम सभी जानते हैं कि श्रीदेवी न सिर्फ एक उम्दा अभिनेत्री थीं, बल्कि एक फैशनिस्टा भी थीं. श्रीदेवी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि ब्यूटी और ग्रेस का अमेज़िंग कॉम्बिनेशन और कोई हो ही नहीं सकता. तो चलिए बॉलीवुड की आईकॉनिक ब्यूटी श्रीदेवी की 5 सबसे खूबसूरत तस्वीरों पर नजर डालते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
श्रीदेवी को रूप की रानी यूं ही नहीं कहा जाता था. वैसे तो श्रीदेवी अपने हर एक लुक में कहर ढाती थीं, लेकिन उनका साड़ी लुक सबसे जुदा और खूबसूरत होता था. श्रीदेवी की इस तस्वीर पर जरा नजर डालिए. ब्लैक और ब्लू सिल्क साड़ी में हवा हवाई गर्ल बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत इयररिंग्स और गोल्डन नेकपीस से स्टाइल किया हुआ है. माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों का जूड़ा श्रीदेवी की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है.
श्रीदेवी की इस तस्वीर को देखकर बस दो ही शब्द ज़हन में आते हैं, रॉयल और ग्लैमरस. इस तस्वीर में श्रीदेवी फ्लोर लेंथ विंटेज एम्ब्रॉएडर्ड वेलवेट जैकेट के साथ एक फ्लोई ब्लैक गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं. रेड लिप्स और वेवी हेयर उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं.
लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी सुपरस्टार थीं. एक लाजवाब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ श्रीदेवी एक ट्रेंडसेटर भी थीं. टाइमलेस ब्यूटी श्रीदेवी की इस तस्वीर पर नजर डालें. ब्यूटी, ग्रेस कॉन्फिडेंस और एलिगेंस इस तस्वीर पर साफ नजर आ रहा है. ब्लैक और गोल्डन लहंगे में मिसेज कपूर की फ्लॉलेस ब्यूटी से नजरें हटा पाना आसान नहीं है.
वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल, श्रीदेवी अपने हर एक लुक में बला की खूबसूरत दिखती थीं. श्रीदेवी के इस खूबसूरत तस्वीर पर नजर डालें तो क्लासिक अनारकली सूट में उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो जमीं पर खुद अप्सरा उतर आई हो. उनके माथे की छोटी सी बिंदी और बालों का गजरा हवा हवाई गर्ल के लुक को ब्यूटीफुल के साथ-साथ बेहद ग्रेसफुल भी बना रहा है.
ये कहना गलत नहीं होगी कि श्रीदेवी रियल शो स्टीलर थीं. मनीष मल्होत्रा का ये स्टनिंग एम्बेलिश्ड गाउन सिर्फ उन्हीं के लिए बनाया गया था. कोई भी ओकेजन हो, श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान कर देती थीं.
ये भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं