विज्ञापन

बर्थडे खत्म होने से 3 घंटे पहले ऐश्वर्या ने किया अभिषेक को विश, पोस्ट में कर दी ये गलती, लोग बोले- ये कौन है?

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. वजह है अभिषेक बच्चन का 50वां जन्मदिन.

बर्थडे खत्म होने से 3 घंटे पहले ऐश्वर्या ने किया अभिषेक को विश, पोस्ट में कर दी ये गलती, लोग बोले- ये कौन है?
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. वजह है अभिषेक बच्चन का 50वां जन्मदिन. इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के बचपन की एक प्यारी सी फोटो शेयर कर उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी. उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया. हालांकि एक्ट्रेस से शायद गलती से एक मिस्टेक हो गई, जिसकी वजह से लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं इस पोस्ट पर आने लगी हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन के बचपन की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें उनकी सिर्फ आंखें दिखाई से रही हैं और बाकी का चेहरा कट गया है. शायद एक्ट्रेस को भी फोटो पोस्ट करते समय इस बात का एहसास नहीं हुआ. 

ऐश्वर्या की पोस्ट पर फैंस के आए रिएक्शन 

पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा, 'ये कौन है भाई, बस आंखें?'. एक एक ने लिखा, 'मैम गलती से आपने सिर्फ आधी फोटो पोस्ट कर दी है'. एक दूसरे फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'परफेक्ट कपल. सच्चा प्यार ऐसा ही होता है और आप दोनों हमेशा साथ रहें'. कई लोगों ने अभिषेक को 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ऐश्वर्या के मैसेज को दिल छू लेने वाला बताया.

ऐश्वर्या-अभिषेक की लव स्टोरी 

आपको बता दें कि ऐश्वर्या-अभिषेक की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. ऐश्वर्या और अभिषेक की नजदीकियां फिल्म ‘गुरु' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. इसके बाद 2007 में दोनों ने शादी कर ली. उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही. शादी के बाद भी दोनों ने कई इवेंट्स और फिल्मों में साथ नजर आकर कपल गोल्स दिए. उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी है. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 9 एपिसोड वाली इस सीरीज को यूट्यूब पर मिले 500 मिलियन व्यूज, रेटिंग 8.8 अब ओटीटी पर करेगी राज

करियर की बात करें तो ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वहीं अभिषेक बच्चन ने गुरु, युवा, धूम सीरीज और कई वेब प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. आज भी दोनों का रिश्ता आपसी समझ और सपोर्ट की मिसाल माना जाता है. ऐश्वर्या का यह प्यार भरा पोस्ट दिखाता है कि शादी के इतने साल बाद भी उनके बीच वही गर्मजोशी बरकरार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Birthday, Aishwarya Rai News, Aishwarya Abhishek Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com