विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2024

बारिश में भीगते हुए 3 लड़कियों ने साड़ी में किया ऐसा डांस, ऐश्वर्या के गाने पर जीत लिया यूजर्स का दिल, लोग बोले- इसे कहते हैं टैलेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां अलग-अलग कलर की साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं. तीनों को देखकर लग रहा है कि वो बारिश में भीगते हुए ये डांस कर रही हैं.

बारिश में भीगते हुए 3 लड़कियों ने साड़ी में किया ऐसा डांस, ऐश्वर्या के गाने पर जीत लिया यूजर्स का दिल, लोग बोले- इसे कहते हैं टैलेंट
बारिश में भीगते हुए लड़कियों ने ऐश्वर्या के गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

Girls Dance on Aishwarya Rai song in Rain Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आजकल कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं. यही वजह है कि आए दिन इंटरनेट पर ऐसे कई वल्गर डांस वाले वीडियो और तस्वीरें देखी जाती हैं. ये सब सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के लिए ही किया जाता है. हालांकि कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं, जिनमें लड़कियां सिर्फ अपनी एक मुस्कान से ही हर किसी का दिल जीत लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

बारिश में कमाल का डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी तीन लड़कियां डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन ये डांस किसी भी तरह से अश्लील नहीं है और इसे व्यूज पाने के लिए नहीं बनाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां अलग-अलग कलर की साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं. तीनों को देखकर लग रहा है कि वो बारिश में भीगते हुए ये डांस कर रही हैं. तीनों लड़कियां ऐश्वर्या राय के गाने 'बरसो रे मेघा' पर झूमकर डांस कर रही हैं.

वीडियो में सबसे आगे डांस कर रही लड़की ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है, जो काफी खूबसूरत नजर आ रही है. वहीं पीछे खड़ी लड़कियां भी काफी खूबसूरत दिख रही हैं. तीनों का डांस भी काफी शानदार है, वो हर स्टेप को अच्छी तरह से फॉलो करती दिख रही हैं. तीनों लड़कियों की यही अदा लोगों को खूब पसंद आ रही है. 

जमकर तारीफ कर रहे लोग

इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और जो भी इसे देख रहा है वो इसकी तारीफ कर रहा है. लोग कह रहे हैं कि आप बिना किसी अश्लीलता के भी ऐसा कंटेंट बना सकते हैं. कुछ लोग वीडियो में लड़कियों के एक्सप्रेशन की भी तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ज्यादातर पुरुषों को ऐसा ही प्यारा डांस पसंद है.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girls Rain Dance, Girls Viral Dance Video In Rain, Viral Rain Dance Of Girls, Viral Dance Videos, Viral Rain Dance Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com