ईद का त्योहार बॉलीवुड के लिए हमेशा से खास रहा है, लेकिन पिछले कुछ साल में इस मौके पर रिलीज हुई फिल्मों ने दर्शकों को निराश ही किया है. इस साल सलमान खान ईद पर सिकंदर लेकर आए हैं. फिल्म ने फैन्स का दिल बुरी तरह तोड़ दिया है. लेकिन एक नजर पिछले दो साल की ईद रिलीज के रिकॉर्ड पर डालते हैं. 2023 में सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज हुई. फैंस को उम्मीद थी कि सलमान का जादू चलेगा, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसने पहले दिन 15.81 करोड़ कमाए, लेकिन कुल मिलाकर भारत में सिर्फ 110 करोड़ के नेट कलेक्शन पर सिमट गई. बड़े बजट और मल्टी-स्टारर होने के बावजूद कहानी और डायरेक्शन कमजोर रहा. जिस वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई.
2024 में ईद की उम्मीद अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां के कंधों पर टिकी थी. 350 करोड़ के बजट के साथ यह फिल्म एक्शन और भरपूर मसाले की उम्मीदों से लबरेज होकर आई थी. पहले दिन इसने 16.07 करोड़ कमाए, लेकिन बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद कमजोर कहानी फिल्म को ले डूबी. कुल मिलाकर यह 90-110 करोड़ के बीच ही सिमट गई. मौका ईद का था लेकिन यहां भी कमजोर कहानी, खराब एक्टिंग और औसत डायरेक्शन ले डूबा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बात 2025 की करते हैं. सलमान खान सिकंदर लेकर आए. इस फिल्म से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं. पहले दिन 30 करोड़ का नेट कलेक्शन रहा. बेशक कमाई ठीक-ठाक की, लेकिन ये कोई भी रिकॉर्ड बनाने से चूक गई. वहीं बात अगर विक्की कौशल की छावा की करें तो इसने 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सलमान खान की कमजोर एक्टिंग, खराब निर्देशन, औसत एक्शन और बेतुकी कहानी ने सिकंदर को जबरदस्त मार दी है. इस तरह तीन ईद पर ये तीनों फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं. अब देखना यह है कि ईद 2026 फैन्स के लिए क्या गिफ्ट लेकर आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं