बात 2012 की है. इस साल एक फिल्म आई थी लव शव ते चिकन खुराना. फिल्म में एक नया नवेला सा एक्टर था. ये लड़का गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुका था. फिल्म आई और गई, लेकिन यह लड़का बहुत लोगों को याद नहीं रहा. लेकिन 2015 में मसान ने इस लड़के को पहचान दिलाई. 2012 में शुरू हुआ यह मामूली सा सफर उस समय बड़ा हो गया, जब सलमान की सिकंदर रिलीज हुई, सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई. मौका ईद का था. लेकिन फिल्म 63.42 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन कर सकी. यह कलेक्शन इस लड़क की साल 2025 की सबसे हिट फिल्म के कलेक्शन से कम था.
हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की. विक्की कौशल की छावा साल 2025 की हिंदी सिनेमा की एकमात्र हिट फिल्म है. लेकिन आप जानते हैं कि विक्की कौशल की इस फिल्म का पहले दो दिन का नेट कलेक्शन सलमान खान की सिकंदर से ज्यादा रहा था. सेकनिल्क के मुताबिक, छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस तरह फिल्म ने दो दिन में 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विक्की कौशल की छावा का तीसरे दिन का नेट कलेक्शन 48.5 करोड़ रुपये रहा था. अब सलमान खान की सिकंदर ईद के दिन भी इस आंकड़े को नहीं छू पाई तो सामान्य दिन में कैसे उम्मीद की जा सकती है. इस तरह साल 2025 में तो सलमान खान पर विक्की कौशल पूरी तरह से भारी पड़े हैं. हालांकि सिकंदर की रिलीज से पहले बड़ी-बड़ी बातें की जा रही थीं. ए.आर. मुरुगादॉस जैसे डायरेक्टर भी थे. लेकिन फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू नहीं आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं