विज्ञापन

30 साल पुराना वो गाना, जिसमें दिखी गोविंदा-करिश्मा-तब्बू की तिकड़ी, सानू-अलका की आवाज ने घोला रस, हर पति-पत्नी की प्लेलिस्ट में शामिल

गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू की मस्ती से सजा 'तुम तो धोखेबाज हो' 90 के दशक का ऐसा सुपरहिट गाना है, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज ने आज भी पति-पत्नी की मीठी नोकझोंक का पसंदीदा गीत बना रखा है.

30 साल पुराना वो गाना, जिसमें दिखी गोविंदा-करिश्मा-तब्बू की तिकड़ी, सानू-अलका की आवाज ने घोला रस, हर पति-पत्नी की प्लेलिस्ट में शामिल
30 साल पुराने इस गाने में नजर आए थे तब्बू, करिश्मा और गोविंदा

एक दौर था जब गोविंदा के गाने मस्ती और मजे की परिभाषा हुआ करते थे. चाहे हीरो नंबर वन हो या कुली नंबर वन या राजा बाबू, इन फिल्मों के साथ ही इसके गाने भी पैरों को थिरकने और दिल को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक फिल्म था ‘साजन चले ससुराल' (Saajan Chale Sasural). इस फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर और तब्बू थी. फिल्म में गोविंदा ने दो शादियां की थीं और इसे छिपाने के लिए वो जो कुछ करते हैं, वो दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देता है. इस फिल्म का एक सुपरहिट गाना आज भी पति-पत्नी के रूठने-मनाने के पलों का साक्षी बनता है.

1996 में आई फिल्म साजन चले ससुराल

1996 में आई फिल्म साजन चले ससुराल का वो सुपरहिट गाना था ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो.' इस गाने को कुमार शानू और अलका याग्निक ने गाया है, और इसका संगीत म्यूजिक डायरेक्टर्स की सुपरहिट जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया है. गाने के बोल समीर ने लिखे थे. गाने में गोविंदा, करिश्मा और तब्बू के नोकझोंक और मस्ती भरे अंदाज को देखे जाते हैं.

बजट से की 5 गुना कमाई

इस फिल्म में गोविंदा, करिश्मा, तब्बू और सतीश कौशिक की अदाकारी और डेविड धवन के डायरेक्शन ने ऐसा जादू चलाया कि दर्शक फिल्म के दीवाने हो गए. इस फिल्म के गाने और संगीत ने इसकी सफलता में अहम भूमिका निभाई. फिल्म को महज 4.25 करोड़ की बजट में बनाया गया था और इसने दुनिया भर में 23.61 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 13.82 करोड़ की कमाई की थी. ये फिल्म गोविंदा के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. फिल्म में सतीश कौशिक का किरदार भी काफी यादगार था, जिन्होंने दक्षिण भारत के एक तबला वादक 'मुथुस्वामी' का करिदार निभाया था. दर्शकों ने उनके इस किरदार को खूब पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: 25 साल की गर्भवती शर्मिला टैगोर ने किया था कमाल, 1969 में रिलीज हुईं 5 फिल्में, राजेश खन्ना, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त संग सिनेमा पर किया राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Karisma Kapoor, Tabu, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com