विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

2026 का पांचवां महीना रहेगा सनी देओल और बॉबी देओल के नाम, एक भाई 'गबरू' तो दूसरा 'बंदर'

सनी देओल और बॉबी देओल के लिए 2026 का पांचवां यानी मई बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस महीने इन दोनों भाइयों को दो फिल्म रिलीज होंगी.

2026 का पांचवां महीना रहेगा सनी देओल और बॉबी देओल के नाम, एक भाई 'गबरू' तो दूसरा 'बंदर'
2026 का पांचवां महीना रहेगा सनी देओल और बॉबी देओल के नाम

सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. दोनों पर्दे पर अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इस साल दोनों भाई कई फिल्मों में नजर आएंगे, लेकिन सनी देओल और बॉबी देओल के लिए 2026 का पांचवां यानी मई बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस महीने इन दोनों भाइयों को दो फिल्म रिलीज होंगी. एक फिल्म में सनी देओल का गबरू अंदाज देखने को मिलेगा तो वहीं दूसरी फिल्म का नाम बंदर है. यह दोनों ही फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं. 

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव भतीजी की विदाई पर हुए भावुक, बिटिया को दी ये सीख- देखें इमोशनल वीडियो

कब रिलीज होगी बंदर

2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, 'बंदर', 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे ज़ी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है.

बंदर की स्टारकास्ट

'बंदर' की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी तगड़ी है. इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

गबरू कब होगी रिलीज

वहीं सनी देओल इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनमें से एक फिल्म गबरू है. सनी देओल की इस फिल्म को पहले 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे 8 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस बदलाव से फिल्म दो बड़ी फिल्मों से टकराव से बच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज और यश की टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं. इन दोनों बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला न हो, इसलिए गबरू के निर्माताओं ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Bobby Deol, Bandar, Gabru, Anurag Kashyap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com