102 NOT OUT का ट्रेलर हुआ रिलीज
- '102 नॉट आउट' का ट्रेलर रिलीज
- अमिताभ व ऋषि की दमदार केमिस्ट्री
- 4 मई को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली:
लगभग 27 साल बाद प्रमुख भूमिका में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट ऑउट' जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें ऋषि के पिता की भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में बिग बी अपने बेटे ऋषि को परेशान करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में यह बिल्कुल साफ है कि बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की मजेदार केमिस्ट्री 4 मई को सिनेमाघरों में दिखने वाली है.
102 Not Out Poster: कुछ यूं अंडे से निकले ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने लिए मजे
अपनी हर फिल्मों में नए लुक के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन इस फिल्म में भी काफी अलग से दिखाई दे रहे हैं. वहीं ऋषि कपूर पर भी बूढ़े व्यक्ति का रोल काफी भा रहा है. हालांकि उन्होंने इससे पहले भी 'कपूर एंड सन्स' में वृद्ध का किरदार निभा चुके हैं.
देखें ट्रेलर-
बता दें कि इस फिल्म को 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं. फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है. 102 नॉट आउट का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है.
VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Presenting the fun and quirky poster of Umesh Shukla’s comedy #102NotOut... Stars Amitabh Bachchan and Rishi Kapoor... Produced by SPE Films India, Treetop Entertainment and Benchmark Pictures... 4 May 2018 release. pic.twitter.com/ynHXQrKsaz
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 23, 2018
बता दें कि इस फिल्म को 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं. फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है. 102 नॉट आउट का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है.
VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
102 Not Out Trailer, Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor