विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2024

Rang De Basanti Song: रंग दे बसंती का नया गाना हीक भर निहारे द रिलीज, यूट्यूब पर हिट हुई खेसारी लाल और रति पांडे की केमेस्ट्री

Rang De Basanti Song: खेसारी लाल यादव और रति पांडे की भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती क नया गाना हीक भर निहारे द रिलीज हो गया है और इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार का लुक खूब पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब पर खूब देखा भी जा रहा है.

Rang De Basanti Song: रंग दे बसंती का नया गाना हीक भर निहारे द रिलीज, यूट्यूब पर हिट हुई खेसारी लाल और रति पांडे की केमेस्ट्री
Rang De Basanti Song: खेसारी लाल यादव और रति पांडेय की रंग दे बसंती का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

Rang De Basanti Song: भोजपुरी के हिट गानों की बात करें तो फिर लोगों को सिर्फ यही लगता है कि जबरदस्त बीट वाला सॉन्ग होगा जिस पर भोजपुरी एक्टर एक्ट्रेस जमकर ठुमके लगाते नजर आएंगे. कुछ भोजपुरी सॉन्ग्स ऐसे हैं जो लीक से बहुत हट कर हैं. जिसमें डांस और ड्रामा नहीं बल्कि जज्बातों का समंदर होता है. एक्टर अपनी एक्टिंग से दिलो में भी इमोशन्स जगा देते हैं. खेसारी लाल यादव और रति पांडे का भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती का ऐसा ही एक सॉन्ग है. जो प्यार और जज्बात से भरपूर है. खास बात ये है कि इस सॉन्ग को भी यू ट्यूब पर दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है.

यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और रति पांडे की फिल्म रंग दे बसंती का गाना हीक भर निहारे द खूब धूम मचा रहा है. खास ये है कि इस गाने को अब तक आठ लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं. इस गाने की खासियत यही है कि इसमें खेसारी लाल यादव एकदम बुजुर्ग लुक में दिख रहे हैं. सफेद बाल और सफेद दाढ़ी के साथ आंखों में आंसु भी हैं. रति पांडे का लुक काफी अट्रेक्टिव है लेकिन उनके बाल भी सफेद दिखाई देते हैं. गाने के बोल हैं एक बार निहार दे. ये गाना फिल्म रंग दे बसंती मूवी का है.

भोजपुरी फिल्में आम तौर पर बहुत कम बजट में बन जाती हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका बजट दो से तीन करोड़ तक चला जाता है. अब भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में रंग दे बसंती का नाम भी सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो चुका है. फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा रति पांडे और डायना खान लीड रोल में हैं. बिहार झारखंड के अलावा फिल्म का कुछ हिस्सा नेपाल में भी शूट किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rang De Basanti, Rang De Basanti New Song, Heek Bhar Nihare Da Song, Khesari Lal Yadav, Rati Pandey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com