Khesari Lal Yadav के भोजपुरी सॉन्ग 'बानी बड़ा कन्फ्यूज' का धमाल, रिलीज होते ही Video वायरल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'बानी बड़ा कन्फ्यूज' (Bani Bada Confuse) खूब धमाल मचा रहा है.

Khesari Lal Yadav के भोजपुरी सॉन्ग 'बानी बड़ा कन्फ्यूज' का धमाल, रिलीज होते ही Video वायरल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना हुआ वायरल

नई दिल्ली:

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने नए-नए गानों से फैन्स का खूब मनोरंजन करते हैं. हर नए मौके पर खेसारी दर्शकों के बीच अपना नया गाना लेकर आते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का फिर से एक नया भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) रिलीज हुआ है. उनके इस नए गाने का नाम 'बानी बड़ा कन्फ्यूज' (Bani Bada Confuse) है.  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) खूब पसंद किया जा रहा है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'बानी बड़ा कन्फ्यूज' (Bani Bada Confuse) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 41 लाख 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी लाल यादव के इस गाने को 5 दिन पहले ही रिलीज किया गया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी कंपनी के बैनर तले गाने को रिलीज किया गया है. खेसारी के साथ-साथ गाने को अल्का झा ने गाया है. ओम झा ने इसमें संगीत दिया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आम्रपाली दुबे संग फिल्म 'आशिकी' में नजर आएंगे. इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं.