विज्ञापन
This Article is From May 12, 2018

‘दबंग सरकार’ का धमाकेदार Teaser रिलीज, एक्शन की जबरदस्त डोज; देखें Video

भोजपुरी की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बताई जा रही ‘दबंग सरकार’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में खेसारी लाल यादव दबंग पुलिस अफसर के किरदार में हैं और जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं.

‘दबंग सरकार’ का धमाकेदार Teaser रिलीज, एक्शन की जबरदस्त डोज; देखें Video
'दबंग सरकार' में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव
  • एक्शन फिल्म है 'दबंग सरकार'
  • भोजपुरी की अब तक सबसे महंगी फिल्म
  • खेसारी लाल यादव हैं हीरो
नई दिल्ली: भोजपुरी की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बताई जा रही ‘दबंग सरकार’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में खेसारी लाल यादव दबंग पुलिस अफसर के किरदार में हैं और जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. 'दबंग सरकार' के टीजर रिलीज के दौरान भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने बताया कि ‘दबंग सरकार’ के लिए वे काफी उत्‍साहित हैं. उन्होंने कहा, "हमने यूपी में योगेश मिश्रा के निर्देशन में काफी मेहनत से फिल्‍म शूट की है, जिसका टीजर यू-ट्यूब चैनल पर जारी हो चुका है. टीजर शानदार है, जिससे मुझे भरोसा हो चला है कि दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आएगी."

'धुकुर धुकुर' ने मचाई सनसनी, सुपरस्टार एक्टर का एक और गाना यूट्यूब पर हिट.. देखें VIDEO



‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ ने YouTube पर रिलीज होते ही मचा दिया है तहलका, बार-बार देखा जा रहा है इसे

बता दें कि ‘दबंग सरकार’ का टीजर 30 सेकेंड का है, जो धमाकेदार है. इसमें वे एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं. फिल्‍म में खेसारीलाल के अपोजिट आकांक्षा अवस्‍थी और दीपिका त्रिपाठी हैं. वहीं, फिल्‍म के दो गानों में सिजलिंग काजल राघवानी भी हैं, जिनकी जोड़ी खेसारीलाल के साथ भोजपुरी सिने स्‍क्रीन पर काफी पॉपुलर है. 

VIDEO: 'डमरू' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'तांडव' करते नजर आएगा ये एक्टर

फिल्‍म के निर्देशक योगेश मिश्रा ने बताया कि खेसारीलाल यादव स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ लोगों को पसंद आएगी. इसमें खेसारीलाल यादव एकदम नए अवतार में दिखेंगे. जल्‍द ही हम फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे और फिल्‍म के रिलीज डेट की भी घोषणा करेंगे. अब महज कुछ औपचारिकताएं बची हैं, वो भी जल्‍द पूरी कर ली जाएंगी." 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Film Dabang Sarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com