विज्ञापन

मनोज तिवारी मेरे आदर्श, इसे साबित करने के लिए पार्टी ज्वाइन करने की जरूरत नहीं: खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाल ही में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मनोज भैया मेरे बड़े भाई थे और हमेशा बने रहेंगे.

मनोज तिवारी मेरे आदर्श, इसे साबित करने के लिए पार्टी ज्वाइन करने की जरूरत नहीं: खेसारी लाल यादव
मनोज तिवारी मेरे आदर्श, इसे साबित करने के लिए पार्टी ज्वाइन करने की जरूरत नहीं: खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाल ही में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मनोज भैया मेरे बड़े भाई थे और हमेशा बने रहेंगे. मुझे इसे सिद्ध करने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की जरूरत नहीं है. खेसारी लाल ने कहा, मनोज भैया मेरे आदर्श रहे हैं. एक आदर्श के लिए पार्टी में जाकर सेवा दिखाने की जरूरत नहीं होती. जहां भी उन्हें जरूरत होगी, मैं एक छोटे भाई की तरह हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा."

राजनीति में वापसी को लेकर खेसारी लाल ने कहा कि वे मुख्य रूप से एक कलाकार हैं और उसी क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं. राजनीति में जाने के लिए बहुत झूठ बोलना पड़ता है और वो मुझसे होगा नहीं. मैं सच बोलने वाला हूं और राजनीति में सच नहीं चल पाता है. मैंने एक बार चुनाव लड़ा था, क्योंकि उस समय हालात कुछ ऐसे हो गए थे, लेकिन अब मैंने देख लिया कि यहां सच्चाई नहीं चलती. इसलिए मैं एक कलाकार के रूप में बहुत खुश हूं. मुझे संगीत और गाने से बहुत लगाव है. यही मेरा जीवन है. अभी मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं सोच रहा हूं. मैं जहां हूं, वहीं ठीक हूं."

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं. वह अपने गानों से लाखों दिलों पर राज करते हैं. अभिनेता जल्द ही फिल्म 'अग्निपरीक्षा' में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा था. लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म के प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव हैं. फिल्म में खेसारी के अलावा, आकांक्षा और नीलम मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म में, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, सोनू पांडे, रितु चौहान, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. कुछ समय पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. हालांकि उन्होंने इसकी रिलीज डेट को लेकर घोषणा नहीं की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Manoj Tiwari, BJP MP Manoj Tiwari, Actor Khesari Lal Yadav, Actor Manoj Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com