फाल्गुन मास की पूर्णिमा में भले अभी वक्त है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग-गुलाल उड़ना शुरू हो गया है. सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी इसमें पीछे नहीं हैं. उनका होली गाना 'भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा' सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है. गाने को महज 24 घंटे से भी कम समय में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. गाने में अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी म्यूजिक में खूबसूरत आवाज की मलिका शिल्पी राज के प्ले बैक सिंगिंग कमाल की है. दोनों की आवाज का जादू और रंगों की खुमारी ने होली का माहौल बना दिया है. (गाने का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज इस धमेकदार गाने को लेकर चैनल के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना 'भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा' देवर भाभी के रिश्ते और नोंक झोंक पर बेस्ड खूबसूरत होली गीत है. इसका प्रस्तुतीकरण सारेगामा के स्टाइल में हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. होली में सारेगामा के म्यूजिक के साथ ऑडियन्स इस बार अपनी होली को रंगीन और हसीन बना सकते हैं, इसकी कोशिशों में हम ये गाना लेकर आए हैं और आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे. वहीं अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना इतना मजेदार है, जो भी इसे सुनेगा, खुद को झूमने से रोक नहीं सकेगा. इस गाने को देखने-सुनने के बाद भांग और लस्सी को कोई जरूरत नहीं होगी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने में श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं. इस गाने में श्वेता, कल्लू की भाभी बनी हैं, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री कमाल की है. इस गाने के राइटर आशुतोष तिवारी हैं. म्यूजिक शुभम राज ने दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं