विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2018

'बॉर्डर' के एक्टर निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज, सलमान की 'रेस 3' से टकराई थी फिल्म

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म 'बॉर्डर' ईद पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने बिहार और यूपी के कुछ सेंटर्स में सलमान खान की 'रेस 3' को जबरदस्त टक्कर भी दी. लेकिन अब उनके लिए ये बुरी खबर आई है.

'बॉर्डर' के एक्टर निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज, सलमान की 'रेस 3' से टकराई थी फिल्म
Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ धमकाने की शिकायत
  • ईद पर रिलीज हुई थी 'बॉर्डर'
  • मल्टीस्टारर फिल्म है 'बॉर्डर'
  • निरहुआ पर लगे हैं धमकाने के आरोप
नई दिल्ली: भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म 'बॉर्डर' ईद पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने बिहार और यूपी के कुछ सेंटर्स में सलमान खान की 'रेस 3' को जबरदस्त टक्कर भी दी. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से फिल्म की टीम बेहद खुश है लेकिन फिल्म के लीड एक्टर निरहुआ के लिए बुरी खबर आई है. निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है. भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह ने निरहुआ के साथ अपनी इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है और उन पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का 'लुंगी डांस' देख भूल जाएंगे शाहरुख-दीपिका को, Video ढाई करोड़ के पार

उधर, निरहुआ के छोटे भाई और फिल्म एक्टर परवेश लाल यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से शशिकांत सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर' के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे. नेगेटिव बातें फैला रहे थे. हालांकि उन्होंने निरहुआ और शशिकांत की बातचीत के बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा, लेकिन ये माना कि दोनों में गरमागर्मी हुई थी. 
 निरहुआ की हालिया रिलीज को लेकर शशिकांत लगातार अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिख रहे थे. वे फिल्म से जुड़े अलग-अलग तथ्य दे रहे थे. शशिकांत ने निरहुआ के साथ हुई इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर रखा है, और इस बारे में निरहुआ को भी बातचीत के दौरान जानकारी दी थी. इस ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह कथित तौर पर निरहुआ की बताई जा रही है. शशिकांत ने निरहुआ के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है.

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री हुई हिट, YouTube पर पौने दो करोड़ बार देखी गई भोजपुरी फिल्म

निरहुआ के भाई परवेश लाल यादव का कहना है कि वे भी पटना में शशिकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शशिकांत लंबे समय से 'बॉर्डर' के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे. फिल्म में मेहनत का पसीना लगा होता है, ऐसे में इस तरह की बातें करना सही नहीं है. आरोपों का दौर शुरू हो चुका है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है. अब निरहुआ के बयान का इंतजार किया जा रहा है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinesh Lal Yadav Nirahua Border, Nirahua Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com