विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2018

सावन में भोजपुरी गाने की फुहार, पवन सिंह ने 'बिन भोले के सावन...' गाने से जमाया रंग, देखें Video

सावन का महीना शुरू होते ही बारिश और भोजपुरी गानों की फुहार एक साथ शुरू हो जाती है. शनिवार को सावन का पहला दिन है और इस दिन पूरे देशभर के कई इलाकों में बारिश हो रही है.

सावन में भोजपुरी गाने की फुहार, पवन सिंह ने 'बिन भोले के सावन...' गाने से जमाया रंग, देखें Video
भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह
  • पवन सिंह का सावन सॉन्ग का तहलका
  • पवन सिंह ने सावन पर न सिर्फ गाना गाया बल्कि नाचे भी
  • गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं
नई दिल्ली: सावन का महीना शुरू होते ही बारिश और भोजपुरी गानों की फुहार एक साथ शुरू हो जाती है. शनिवार को सावन का पहला दिन है और इस दिन पूरे देशभर के कई इलाकों में बारिश हो रही है. सावन लगते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है और ऐसे में अब भोले बाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कांवरिया लेकर उन्हें जल चढ़ाने के लिए मीलों चल पड़ते हैं. फिलहाल ऐसे में भोजपुरी के मशहूर सिंगर ने सावन गीत गाये हैं. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह ने सावन पर न सिर्फ गाना गाया बल्कि उस पर झूमकर नाचा भी हैं. पवन सिंह का 'बिन भोले के सावन...' गाना काफी पॉपुलर हुआ. 

सावन से पहले ही 'बोल बम' की गूंज.. खेसारी लाल, पवन और कल्लू के कांवरिया गाने सुपरहिट

पवन सिंह ने सावन के मौके पर पिछले साल ही यह गाना रिलीज किया था. जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना 'जोगिया गंगाधरी' एल्बम का है, जिसमें कई और गाने भी रिलीज किये जा चुके हैं. पवन सिंह के 'बिन भोले के सावन...' गाने की लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं. इस गाने को कोरियोग्राफर आर्यन देव और डायरेक्टर दीपक सिंह हैं. फिलहाल सावन का मौसम हो और पवन सिंह का भोजपुरिया अंदाज देखने को न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता. 

देखें वीडियो-


सावन के पहले सोमवार की मोहम्मद आजाद ने बताई महिमा, भाभी को सुनाई पूरी कहानी- Video ने मचाई धूम

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार एक्टर हैं, जो न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि सिंगिंग में भी काफी माहिर हैं. उनकी गायकी यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में सुनी जाती है. फिलहाल सावन के शुरु होने से पहले बनने वाले कांवरिया मूड के लिए गाने कुछ पुराने गाने हैं, जिसे सुनने में काफी मजा आयेगा.

...और भी हैं भोजपुरी से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Bol Bam, Sawan Song, Pawan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com