विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

इस एक्ट्रेस ने घायल कौए की बचाई जिंदगी तो फैन्स बोले- जिसका कोई नहीं उसका...देखें Video

भोजपुरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. संभावना की इस दरियादिली पर लोग भी उनके नेक काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस एक्ट्रेस ने घायल कौए की बचाई जिंदगी तो फैन्स बोले- जिसका कोई नहीं उसका...देखें Video
संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने की घायल कौए की मदद
  • एक्ट्रेस संभावना सेठ ने की घायल कौए की मदद
  • लोगों ने की जमकर तारीफ
  • बिग बॉस सीजन 2 से फेम्स हुई थीं संभावना सेठ
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की धमाकेदार एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने दरियादिली की एक मिसाल कायम की है. दरअसल, संभावना सेठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) गर्मी और प्यास से तड़प रहे जमीन पर गिरे हुए एक कौए को उठाकर उसे पानी पिला रही हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे संभावना सेठ एक अधमरे पक्षी को दोबारा जिंदगी देती हैं. संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के इस काम के लिए लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर शाबाशी दे रहे हैं. संभावना सेठ इससे पहले भी कई बार पक्षियों की मदद कर चुकी हैं. 

अनुपम खेर ने कपिल शर्मा से पूछा ऐसा सवाल, हंस-हंसकर लोटपोट हो गए दर्शक...देखें Video

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम से शेयर किया है. संभावना की इस दरियादिली पर लोग भी उनके नेक काम की तारीफ कर रहे हैं. संभावना ने वीडियो को पोस्ट करते हुए एक संदेश भी दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' उड़ो, जितना ऊंचा उड़ सकते हो उतना ऊंचा उड़ो, लेकिन इस खूबसूरत सफर जिसे जिसे जिंदगी कहते हैं, उसमें दूसरों की भी उड़ने में मदद करना न भूलो.'

फार्महाउस पर कुछ इस तरह की जिंदगी जी रहे हैं धर्मेंद्र, पोस्ट किया Video

बता दें संभावना सेठ (Sambhavna Seth) भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी स्पेशल सांग कर चुकी हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रयिता तब मिली जब उन्होंने 2008 में टीवी के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) में धमाकेदार एन्ट्री मारी. हालांकि संभावना शो की विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन फैन्स को शो में उनकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई. संभावना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'पागलपन' (Paagalpan) फिल्म से की थी. जिसके बाद उन्होंने अब्बास मस्तान की '36 चाइना टाउन' (36 China Town) में स्पेशल सांग भी किया. जो काफी हिट हुआ.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambavna Seth, Bigg Boss, Bhojpuri Cinema, Sambhavna Seth Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com