Bhojpuri Cinema: गार्गी पंडित का नया वीडियो हुआ वायरल
- भोजपुरी की बिंदास बाला है गार्गी पंडित
- सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
- कमाल के एक्सप्रेशंस वाला वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:
भोजपुरी सिनेमा की नामचीन अदाकारा गार्गी पंडित उर्फ प्रियंका पंडित इंस्टाग्राम पर जब भी कोई अदा दिखाती हैं, वह उनके फैन्स के बीच वायरल हो जाती है. भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की बेबी डॉल कही जाने वाली गार्गी पंडित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गुजराती सॉन्ग के जरिये अपने दिल की बात कहने की कोशिश की है. गार्गी पंडित ने किसी को इशारा कर दिया है कि वे उन्हें कहीं कोई पसंद नहीं आया और इस बात को उन्होंने गुजराती गाने के जरिये कहने की कोशिश की है.
सपना चौधरी ने बदल डाला रंग-ढंग, पतलून-टॉप में कहर ढाती नजर आई 'हरियाणा की छोरी'- बार-बार देखेंगे Video
अमिताभ बच्चन को एयरपोर्ट पर लगी ठंड तो ओढ़ ली रजाई, फैन्स ने की मस्ती, बोले- सर अब आप बूढ़े हो गए...
गार्गी पंडित ने इस वीडियो में शानदार एक्सप्रेशंस दिए हैं और उनकी आंखें भी बोलती हुई नजर आती हैं. इस छोटे से वीडियो में गार्गी पंडित अपनी हरेक अंदा के साथ खेलती हुई नजर आती हैं, जो उनके फैन्स को आह भरने के लिए मजबूर कर देंगी. ये वीडियो भी गार्गी पंडित ने मुंबई की बारिश के बीच मस्ती के दौरान डाला था. कुछ दिन पहले बेबी डॉल गार्गी पंडित का रेन डान्स भी खूब वायरल हुआ था. गार्गी पंडित ने मोरनी की तरह डांस किया था, और उनके फैन्स के बीच इस डांस को खूब पसंद किया गया था.
अब स्विट्जरलैंड में छाया 'चाय पी लो फ्रेंड', सोमवती के फैन निकले ये टीवी स्टार्स...
Rahul Gandhi ने अनुराग कश्यप के 'सैक्रेड गेम्स' पर किया कुछ इस तरह का ट्वीट, बॉलीवुड का यूं आया रिएक्शन
गार्गी पंडित कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ उलझ गई थीं. खेसारी लाल यादव और गार्गी के बीच विवाद काफी सुर्खियों में भी रहा था. अपने बेबाक अंदाज के लिए खास पहचान रखने वाली गार्गी दूसरे मुद्दों पर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं. हालांकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि जिस मिस्टर परफेक्ट का उन्हें इंतजार था. वह मिल गया है. वे जल्द ही अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं. उनके फैन्स को इस बात का बेसब्री से इंतजार है. हो सकता है गुजराती सॉन्ग के जरिये उन्होंने कोई इशारा ही किया हो.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhojpuri Baby Doll Gargi Pandit, Bhojpuri Cinema, Gargi Pandit