विज्ञापन

Agnipariksha Trailer: खेसारीलाल यादव की फिल्म 'अग्नि परीक्षा' का धांसू ट्रेलर रिलीज, देसी एक्शन और इमोशंस का तूफान

Agnipariksha Trailer: खेसारीलाल यादव की फिल्म 'अग्निपरीक्षा' होली यानी 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानें फिल्म में क्या मसाला देखने को मिलेगा.

Agnipariksha Trailer: खेसारीलाल यादव की फिल्म 'अग्नि परीक्षा' का धांसू ट्रेलर रिलीज, देसी एक्शन और इमोशंस का तूफान
Agnipariksha Trailer: खेसारीलाल यादव की अग्निपरीक्षा का ट्रेलर रिलीज

Agnipariksha Trailer: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की एक्शन पैक्ड फिल्म 'अग्नि परीक्षा' का धांसू ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. सुर म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी इस ट्रेलर को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म के निर्माता सुरेंद्र यादव हैं और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं. करीब 3 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत खेसारीलाल यादव के खतरनाक एक्शन स्टंट से होती है, जो दर्शकों को तुरंत बांध लेती है. ट्रेलर में लंबे समय बाद सुशील सिंह का दमदार अंदाज भी देखने को मिला है. कहानी में सस्पेंस का तड़का देते हुए खेसारी के कई अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं. इसके बाद रोमांस का रंग चढ़ता है, जहां आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के साथ उनके भावनात्मक और नाटकीय दृश्य नजर आते हैं.

खेसारी लाल यादव की फिल्म अग्निपरीक्षा का ट्रेलर रिलीज

अग्नि परीक्षा के ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी की शादी आकांक्षा पुरी से तय होती है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वे मंदिर में नीलम गिरी के साथ विवाह करते दिखाई देते हैं. इसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनाता है. 

अग्निपरीक्षा ट्रेलर | Agnipariksha Trailer 

प्रोड्यूसर का दावा, दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन

प्रोड्यूसर सुरेंद्र यादव ने बताया कि 'अग्नि परीक्षा को बड़े पैमाने पर बनाया गया है, जिसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर 4 मार्च को फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें. मेकर्स को भरोसा है कि खेसारीलाल यादव की लोकप्रियता और मजबूत कहानी के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करेगी.'

अग्नि परीक्षा की स्टारकास्ट

फिल्म 'अग्नि परीक्षा' में  सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म के सह निर्माता महेंद्र यादव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं. अब देखना यह है कि होली पर अग्निपरीक्षा का कलेक्शन कैसा रहता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agnipariksha Trailer, Agnipariksha Movie, Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com