विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2023

'आप भी उर्फी जावेद बनना चाहती हैं क्या ?- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देख चकराया फैंस का सिर

भोजपुरी क्वीन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. बहुत से लोगों ने अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनकी तुलना टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से कर दी हैं.

'आप भी उर्फी जावेद बनना चाहती हैं क्या ?- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देख चकराया फैंस का सिर
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देख चकराया फैंस का सिर
नई दिल्ली:

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के लिए वह खास पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं. फैंस अक्षरा सिंह की तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद भी करते रहते हैं. अब भोजपुरी क्वीन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. बहुत से लोगों ने अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनकी तुलना टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से कर दी हैं. अक्षर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है.

भोजपुरी अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. अक्षरा सिंह की यह तस्वीरें उनके हेयर स्टाइल की है. जिसमें उनके बालों का काफी अलग लुक दिखाई दे रहा है. जिसे देखने के बाद हर कोई अक्षरा सिंह की तुलना उर्फी जावेद से कर रहा है. दरअसल अक्षरा सिंह ने अपने बालों में कई सेफ्टी पिन लगाई हुई हैं. उन्होंने इन पिन से अपने बालों को स्टाइलिश लुक दिया हुआ है. एक तरफ अक्षरा सिंह के फैंस उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं.

एक शख्स ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, 'सेफ्टी पिन देखकर उर्फी जावेद की याद आ गई.' दूसरे ने लिखा, 'सस्ती वाली उर्फी जावेद.' अन्य ने लिखा, 'आप भी उर्फी जावेद बनना चाहती हैं क्या, बस फर्क इतना है वो बॉडी पर यूज करती हैं सेफ्टी पिन और अपने बालों में की है.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट किए हैं. आपको बता दें अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Bhojpuri Actress Akshara Singh, Urfi Javed, Akshara Singh And Urfi Javed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com