विज्ञापन
This Article is From May 08, 2022

नेपाली शादी के बाद अब दुल्हन के लिबास में नजर आईं आम्रपाली दुबे, फैन्स हुए परेशान पूछा- शादी कब कर ली

आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर दुल्हन के लिबास में तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वे लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं.

नेपाली शादी के बाद अब दुल्हन के लिबास में नजर आईं आम्रपाली दुबे, फैन्स हुए परेशान पूछा- शादी कब कर ली
नेपाली शादी के बाद अब दुल्हन के लिबास में नजर आईं आम्रपाली दुबे
नई दिल्ली:

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रही है. फैन्स तो इस तस्वीर को देखते ही हैरान रह गए हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की आम्रपाली दुबे दुल्हन के लिबास में खड़ी नजर आ रही हैं. लाल जोड़ा और बालों में गजरा देख फैन्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. बता दें कि इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही आम्रपाली ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है.

आम्रपाली दुबे भोजपुरी की जानी मानी अदाकारा हैं. उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं. बीते दिनों उन्होंने निरहुआ से नेपाली शादी की तस्वीरें साझा की थीं. इन तस्वीरों को देख फैन्स के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. वहीं अब एक बार फिर आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टा पर दुल्हन के लिबास में तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में आम्रपाली लाल जोड़े के साथ ही बालों में गजरा, हार, मांग टीका यहां तक की हाथों में मेहंद लगाए खड़ी हैं. जिसके बाद तो पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

आम्रपाली के एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा-क्या बात है बहुत ही खुबसूरत दिख रही हो. तो वहीं एक फैन ने घबराते हुए कहा किससे की है शादी जरा चेहरा तो दिखाओ तो वहीं आम्रपाली के खास फैन ने कमेंट करते हुए कहा शादी कब कर ली आपने. आपको बता दें की आम्रपाली भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं. 
 

VIDEO: भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में जुटे कार्तिक आर्यन, प्रशंसकों के साथ खिंचवाई तस्‍वीर

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Bridal, Amrapali Dubey Wedding, Amrapali Dubey Wedding Photos Viral, Amrapali Dubey Indian Wedding, Amrapali Dubey Husband, Who Is Amrapali Dubey Husband, Bojpuri Actress Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Age, Amrapali Dubey Instagram, Amrapali Dubey Red Bridal Lhenga, Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com