विज्ञापन

तान्या मित्तल ने निरहुआ के 'मरून कलर सड़िया' पर किया डांस, आम्रपाली दुबे का आया रिएक्शन, लोग बोले- भोजपुरी के लिए बेस्ट

तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के सुपरहिट सॉन्ग मरून कलर सड़िया पर डांस किया है. तान्या के डांस वीडियो पर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का रिएक्शन आया.

तान्या मित्तल ने निरहुआ के 'मरून कलर सड़िया' पर किया डांस, आम्रपाली दुबे का आया रिएक्शन, लोग बोले- भोजपुरी के लिए बेस्ट
तान्या मित्तल ने निरहुआ के गाने पर किया डांस

'बिग बॉस 19' से चर्चा में आई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के आज देश भर में लाखों चाहने वाले हैं. तान्या के एक-एक पोस्ट पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं और लाइक्स की बरसात होती हैं. वह क्या करती हैं, कहां जाती हैं, उनके फैंस ये सब जानना चाहते हैं. हाल में उन्होंने जब एक भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो शेयर किया तो फैंस ने जमकर तारीफ की. लोग इस बात को लेकर भी अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या किसी भोजपुरी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.

मरून कलर सड़िया पर डांस

तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के सुपरहिट सॉन्ग मरून कलर सड़िया पर खूबसूरत और ग्रेसफुल डांस किया है. मरून कलर की शिफोन साड़ी में तान्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने इसके साथ ट्रेडिशनल मेकअप भी किया है और गहने भी पहने हैं. वह निरहुआ के गाने पर देसी अंदाज में कमर मटकाती दिख रही हैं. वीडियो को बिहार-यूपी के लोग खासकर काफी पसंद कर रहे हैं.

आम्रपाली दुबे ने भी की तारीफ

तान्या के इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 5 लाख से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. यूजर्स कमेंट करते हुए उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर खुद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी कमेंट किया है, जिन पर ये गाना फिल्माया गया है. आम्रपाली ने लिखा, 'मरून साड़िया में बहुत सुंदर लागतारू'. वहीं भोजपुरी की सिंगर कल्पना ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भोजपुरी वुड में जाना चाहिए आपको'. दूसरे ने लिखा, 'कोई नया प्रोजेक्ट है क्या भोजपुरी में'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिहार की तरफ से ढेर सारा प्यार'.

एकता कपूर के शो में दिखेंगी तान्या

तान्या हाल ही में एकता कपूर से उनके घर पर मिलीं. जहां एकता ने इस बात की पुष्टि की कि वे जल्द ही साथ काम करने वाले हैं. एकता ने उन्हें अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए फाइनल कर लिया है. ऐसे में जल्द तान्या एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: 'सांप को किस करो', जब डायरेक्टर ने वहीदा रहमान के सामने रखी डिमांड, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब सेट पर छा गई खामोशी

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanya Mittal, Maroon Color Sadiya, Nirahua, Amrapali Dubey, Tanya Mittal Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com