भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे काफी बड़ा नाम हैं. उनकी गिनती भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं. आम्रपाली दुबे ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही वह भोजपुरी की कई हिट फिल्में दे चुकी हैं. एक समय ऐसा था जब आम्रपाली दुबे छोटे पर्दे पर काम करती थीं. लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली. इसके बाद उन्होंने टीवी शोज में काम करना छोड़ दिया. अब आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि वह किसके कहने पर टीवी शोज छोड़कर भोजपुरी फिल्मों में आई हैं.
आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी दादी की वजह से भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करनी शुरू की थी. यह बात दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए बताई है. आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दादी और उनके संघर्ष का जिक्र किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

Amrapali dubey
Photo Credit: instagram
साथ ही बताया है कि आम्रपाली दुबे की दादी उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में हाथ आजमाया. आम्रपाली दुबे ने पोस्ट में लिखा, 'मेरी दादी उनमें से एक थीं जिन्होंने मुझे भोजपुरी फिल्में करने के लिए कहा. मैं उन दिनों हिंदी टीवी सीरियल करती थी. मेरी औसत दर्जे की मानसिकता वाली थी. लेकिन मेरी दादी मां मेरा विजन बनीं. वह मुझे 70 एमएम की सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहती थीं. और मैंने इसे उनके विश्वास के साथ उसपर काम किया है.'
इसके अलावा अपनी पोस्ट में आम्रपाली दुबे ने अपनी दादी से संघर्ष के बारे में बताया है. सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं