विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2019

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे पर गुस्से में चिल्ला पड़े निरहुआ, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर कह दी यह बात

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का ऐसा ही एक धमाकेदार वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक्टर निरहुआ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर गुस्से से चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे पर गुस्से में चिल्ला पड़े निरहुआ, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर कह दी यह बात
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर गुस्से में चिल्ला पड़े निरहुआ
  • आम्रपाली दुबे पर गुस्से में चिल्ला पड़े निरहुआ
  • वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
  • आम्रपाली दुबे और निरहुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती है. उनकी केमेस्ट्री इतनी लाजवाब है कि वह फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी कमाल कर जाती है. हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का ऐसा ही एक धमाकेदार वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक्टर निरहुआ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर गुस्से से चिल्लाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों को ऐसा लड़ता देख कोई भी हैरान रह जाएगा. इस वीडियो को खुद आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

 इन गानों के बिना अधूरा है गणेश चतुर्थी का त्योहार, सुनते ही बप्पा की भक्ति में हो जाएंगे लीन

Baby ne gusse mein airpod gira diya

A post shared by Aamrapali (@aamrapali1101) on

दरअसल, यह आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey) निरहुआ (Nirahua) का टिकटॉक वीडियो है, जिसमें आम्रपाली दुबे पहले निरहुआ से पूछती हैं बेबी गुस्सा हो? निरहुआ से इस बात का जवाब सुनकर वह उनसे दोबारा यह सवाल करती हैं, तभी गुस्से में निरहुआ उन्हें चिल्लाकर जवाब देते हैं. इसी बीच निरहुआ के कान से ईयरपॉड निकलकर नीचे गिर जाता है, जिसपर एक्ट्रेस की हंसी छूट जाती है. इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आम्रपाली दुबे ने लिखा, "बेबी ने गुस्से में ईयरपॉड ही गिरा दिया." उनके इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

'इंशाअल्लाह' के बाद सलमान खान की यह फिल्म भी 'ईद' पर नहीं होगी रिलीज, खुद निर्माता ने किया खुलासा

बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर निरहुआ (Nirahua) के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से इस इंडस्ट्री में कदम रखा था. भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू के बाद से ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे हिट मानी जाती है. दोनों जल्द ही फिल्म 'लल्लू की लैला' से एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. जहां एक तरफ आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाती हैं तो वहीं निरहुआ भी किसी किंग से कम नहीं हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Video, Amrapali Dubey Tiktok Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com