विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

व्यक्तिगत विवरण
नाम
Bhupendra Singh Hooda
उम्र
77 Years
लिंग
पुरुष
पार्टी
कांग्रेस
शैक्षिक योग्यता
बीए, एलएलबी
वैवाहिक स्थिति
विवाहित
जीवनसाथी का नाम
आशा हुड्डा
बच्‍चे
एक बेटा, एक बेटी
पिता का नाम
रणबीर सिंह हुड्डा
*Data source: ADR

विवरण

भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता है. वो मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे. हुड्डा हरियाणा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. जाट समाज से आने वाले हुड्डा का जन्म रोहतक के सांघी गांव में हुआ था. उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा संविधान सभा के सदस्य थे. हुड्डा की हरियाणा की राजनीति पर मजबूत पकड़ है. कांग्रेस ने हुड्डा को एक बार फिर गढ़ी सांपला तिलोई सीट से उम्मीदवार बनाया है. 

गढी सांपला से हुड्डा पहली बार 2000 में जीते थे. उसके बाद वो इस सीट से जीतते आ रहे हैं. उनके पिता भी इस सीट से विधायक चुने गए थे. हुड्डा के बेटे दीपेंदर हुड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से चुने गए हैं. हुड्डा को इस बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं.   

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा  पास करीब 26 26.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास 4.52 लाख रुपये कैश है, तो उनकी पत्नी के पास 3.70 लाख रुपये कैश है. वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं. एफडेबिट के मुताबिक हुड्डा के पास एक रिवाल्वर, पिस्तौल और एक राइफल भी है. उनके पास दिल्ली, उत्तराखंड, गुरुग्राम में कई मकान हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वलविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है.

खबरें

वीडियो