2.3 करोड़ रु कमाने वाली महिला भी इन 5 चीजों पर कभी खर्च नहीं करती पैसा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

2.3 करोड़ रुपये सालाना कमाने के बावजूद भारतीय-अमेरिकी महिला ने बताया कि वह किन 5 चीजों पर पैसा खर्च नहीं करतीं. जानिए उनके स्मार्ट सेविंग और फाइनेंशियल टिप्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमीर होकर भी क्यों बचत करती हैं ये महिला? 5 खर्च जिन्हें पूरी तरह किया बंद

अच्छी कमाई होने के बाद लोग अक्सर अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव करते हैं और खुलकर खर्च करते हैं. लेकिन, एक भारतीय-अमेरिकी महिला ने यह साबित किया है कि ज्यादा कमाई का मतलब फिजूलखर्ची नहीं होता. अमेरिका में रहने वाली @shiveechauhan ने हाल ही में बताया कि वह और उनके पति मिलकर हर साल करीब $250,000 (लगभग 2.3 करोड़ रु) कमाते हैं. इसके बावजूद वह कुछ चीजों पर पैसा खर्च करना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं.

कौन हैं शिवी चौहान?

शिवी चौहान सैन फ्रांसिस्को का फेडरल रिजर्व बैंक में सीनियर एग्जामिनर हैं और पहले वॉल स्ट्रीट में काम कर चुकी हैं. वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अनुभव शेयर करती रहती हैं, खासकर पैसे, करियर और परिवार से जुड़े मुद्दों पर.

किन 5 चीजों पर नहीं करतीं खर्च?

1- महंगे लग्जरी बैग- शिवी का मानना है कि हजारों डॉलर के बैग खरीदना बेवजह खर्च है. उनके मुताबिक, ऐसे बैग ज्यादातर अलमारी में ही पड़े रहते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में उनका ज्यादा उपयोग नहीं होता.

2- डुप्लीकेट (Dupes) प्रोडक्ट- उन्होंने कहा कि अगर वह सस्ता डुप्लीकेट सामान खरीदती हैं, तो बाद में असली प्रोडक्ट भी खरीद लेती हैं. ऐसे में उनका खर्च दोगुना हो जाता है, इसलिए वह डुप्स से दूर रहती हैं.

Advertisement

3- हेयर रिमूवल सर्विस- शिवी पिछले 10 सालों से पार्लर में पैसे खर्च करने की बजाय घर पर ही एपिलेटर का इस्तेमाल करती हैं. इससे उनका नियमित खर्च बचता है.

4- फास्ट फैशन कपड़े- उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में उन्होंने Zara, H&M और Forever 21 जैसे ब्रांड्स से कोई कपड़ा नहीं खरीदा. उनका कहना है कि इन कपड़ों की क्वालिटी अच्छी नहीं होती और ये जल्दी खराब हो जाते हैं.

Advertisement

5- सामान्य रेस्टोरेंट में खाना - शिवी का कहना है कि वह सिर्फ खास मौकों पर ही बाहर खाना पसंद करती हैं. रोजाना कॉफी या औसत खाने पर पैसा खर्च करना उन्हें बेकार लगता है. वह घर का खाना पसंद करती हैं, जिससे उन्हें अपने खाने की क्वालिटी और हेल्थ पर कंट्रोल रहता है.

शिवी चौहान का मानना है कि सही जगह पर खर्च और बचत करना ही असली फाइनेंशियल समझदारी है. ज्यादा कमाई होने के बावजूद अगर आप सोच-समझकर खर्च करें, तो आप बेहतर फाइनेंशियल फ्यूचर बना सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जर्मनी जाने से पहले जान लें ये सच! भारतीय महिला ने खर्च किए 48 लाख रु, फिर भी नहीं मिली नौकरी, बताई हकीकत

Advertisement

प्रोफेसर का ऐसा टैलेंट नहीं देखा होगा! दमदार आवाज में महबूबा' गाकर मचा दिया धमाल, सुनकर झूम उठे स्टूडेंट्स

जब विदेशी दामाद ने छुए पैर… 89 साल की इंडियन दादी का रिएक्शन हो गया वायरल, देख भावुक हो जाएंगे आप

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान युद्ध को लेकर खाड़ी देशों का राष्ट्रपति ट्रंप पर दबाव | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article