कच्ची कली...पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने मचाया बवाल, जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देख झूम उठा इंटरनेट

Viral Video: न कोई चमक दमक, न महंगा स्टेज, न स्पेशल लाइट. बस स्कूल की गैलरी, कुछ शरारती चेहरे और दिल में छिपा जुनून. फिर जैसे ही गाना बजा, माहौल बदल गया. जो हुआ...उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिना स्टेज के सुपरस्टार...सरकारी स्कूल के धुरंधर, 'कच्ची कली' पर ऐसा डांस कि इंटरनेट झूम उठा

Govt School Students Dance: सोशल मीडिया पर एक Viral Video तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल के कुछ लड़के 'धुरंधर' फिल्म के 'कच्ची कली' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं. यह वीडियो दिखाता है कि टैलेंट किसी बड़े मंच का मोहताज नहीं होता. 

ये भी पढ़ें:-कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग

स्कूल की गैलरी बनी स्टेज (Students dance video)

वीडियो की शुरुआत सरकारी स्कूल की गैलरी से होती है. चारों तरफ छात्र बैठे और खड़े नजर आते हैं. जैसे ही बैकग्राउंड में कच्ची कली सॉन्ग बजता है, तीनों लड़के पूरे जोश के साथ डांस शुरू कर देते हैं. उनके स्टेप्स में जबरदस्त एनर्जी और आत्मविश्वास दिखता है. बिना किसी प्रोफेशनल सेटअप के भी उनका परफॉर्मेंस कमाल का लगता है. आसपास खड़े बच्चे तालियां बजाते हैं, हूटिंग करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं. कुछ टीचर भी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं.

इंटरनेट पर छा गया डांस (Dance Video Goes Viral)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tr.motilal नाम की आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे 6.9 मिलियन यानी करीब 69 लाख बार देखा जा चुका है. 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स कमेंट में बच्चों की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा वाह छोटे क्या डांस किया, तो किसी ने कहा तीसरे बच्चे की एंट्री तो लाजवाब है. कई लोगों ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं.

ये भी पढ़ें:-भारतीय फिल्म 'धुरंधर' के गाने पर नाचते दिखे कथित पाकिस्तानी सैनिक, पाक सोशल मीडिया पर मचा बवा

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Filmmaking का भविष्य AI? NDTV AI Summit में एक्सपर्ट्स की चर्चा |NDTV India| Artificial Intelligence