पूजन सामग्री में नारियल, पान और फलों के बीच दिखा Domino's का ऑरेगैनो पैकेट, यूजर्स बोले- सुपारी समझ लिया शायद

हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा जिस पर नारियल और पान पत्ते के साथ पूजा के सामान में ऑरेगैनो का पैकेट रखा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूजन सामग्री में नारियल और पान पत्ता के साथ दिखा डॉमिनोज का ऑरेगैनो पैकेट

हम भारतीयों को पिज्जा, पास्ता या गार्लिक ब्रेड जैसे खाने के ऑर्डर के साथ आने वाले छोटे मसालों के पैकेट संभाल कर रखने की आदत होती है. चाहे वो चिली फ्लेक्स हो, ऑरेगैनो हो या एक्स्ट्रा सॉस - ये पैकेटबंद चीज़ें लगभग हमेशा रसोई की दराज में "बाद में" इस्तेमाल के लिए जगह बना ही लेती हैं. ताकि बाद में इसे घर की बनी किसी डिश में ऐड कर बाहर वाले खाने का मजा लिया जा सके. लेकिन हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा जिस पर नारियल और पान पत्ते के साथ पूजा के सामान में ऑरेगैनो का पैकेट (Oregano Sachet) रखा दिया.

पानी से भरी सड़कों पर इस शख्स ने स्कूटर का किया टेस्ट, Video देख यूजर्स बोले- मौके का उठाया सही फायदा

पूजन सामग्री में ये क्या?

पूजा की ज़रूरी चीज़ों और बेमेल ऑरेगैनो के पैकेट वाली एक तस्वीर अब X पर वायरल हो रही है. इस अनोखे सेटअप में कुछ पान के पत्तों पर एक नारियल रखा हुआ था. कुछ दूरी पर कुछ फल और चूड़ियां भी दिखाई दे रही है. लेकिन सबसे अनोखी बात थी नारियल के नीचे से झांकता ऑरेगैनो मसाला पैकेट. पैकेट पर लगे लोगो से ये साफ है कि यह डोमिनोज़ (Domino's) के खाने के ऑर्डर के साथ आया था. पोस्ट के साइड नोट में लिखा था, "पिछले 20 मिनट से लगातार हंस रहा हूं."

यूजर्स ने लिए मजे

इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान तो खींचा ही खूब गुदगुदाया भी. एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "इसे सुपारी का पैकेट समझ लिया गया है." एक अन्य ने लिखा, "कुछ बुज़ुर्ग इसे हल्दी-कुमकुम का पैकेट समझ सकते हैं." इन चीज़ों से एक पूरी डिश की कल्पना करते हुए, एक ने कमेंट किया, "ऑरेगैनो के पत्तों के साथ पान के पत्ते का पकौड़ा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में फिसलकर गिर गई बिल्ली, नहीं आया कोई बचाने, फिर जो हुआ, मिलेगी बड़ी सीख

OMG! गुरुग्राम में मिनी ट्रक में बैठकर ऑफिस जाते दिखे लोग, जलभराव से सड़कों का बुरा हाल, चौंकाने वाला Video

पंजाबी विच गल कर... दादी अम्मा ने AI से कर दी ऐसी डिमांड, सुन हो गई बोलती बंद, मजेदार बातचीत ने जीता दिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections: बंगाल में वोटिंग से पहले कैसे मचा बवाल? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article