मौत को छूकर टक्क से वापस आया बंदा! गुजरात में नाले में गिरे शख्स का खौफनाक वीडियो

जरा सोचिए, आप अपनी धुन में मस्त फोन पर गप्पे लड़ा रहे हों और अगले ही पल आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाए. गुजरात में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही अतरंगी और डरावना कांड हुआ, जिसका वीडियो देख लोग अपनी हंसी और हैरत रोक नहीं पा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गुजरात में मोबाइल पर 'हैलो-हैलो' करता रह गया बंदा, अचानक फटी जमीन और नाले में समा गया!

Man Falls in Manhole: गुजरात से एक ऐसी खबर आई है, जिसे देखकर आप अगली बार सड़क पर चलने से पहले सौ बार नीचे देखेंगे. मामला एक मोबाइल दुकान चलाने वाले निखिल गुलानी का है. निखिल अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर बड़े सुकून से फोन पर किसी से बात कर रहे थे. उन्हें क्या पता था कि जिस ढक्कन पर वो शान से खड़े हैं, वो उनके साथ दगा कर जाएगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मोबाइल पर बातों का सिलसिला ऐसा चला कि देखते ही देखते अचानक पैरों तले जमीन 'धोखेबाज' निकल गई. हैलो-हैलो करते हुए शख्स अचनाक एक झटके में नाले में जा गिरा. देखा जा सकता है कि, अचानक किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि नाले का जर्जर ढक्कन ताश के पत्तों की तरह ढह गया. निखिल को संभलने का एक सेकंड भी नहीं मिला और वो सीधे गंदे नाले के अंधेरे में जा गिरे. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है.

ये भी पढ़ें:-पड़ोसी ने 'चुरा ली' एक इंच दीवार...फिर शुरू हो गई सदाबहार रार, देखें VIDEO

फोन की बातों में ऐसे खोए, सीधे नाले में गिरे (Man Falls Into Open Drain While Talking on Phone)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि निखिल अपनी बातचीत में इतने मशगूल थे कि उन्हें खतरे की भनक तक नहीं लगी. जैसे ही ढक्कन टूटा, वो जैसे एक पल में 'गायब' हो गए. आसपास के लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़े. गनीमत यह रही कि इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-इस शख्स के एक इशारे पर लग जाता है चीलों का मेला, 'ईगल मैन' का VIRAL VIDEO देख आपकी आंखें भी खुली रह जाएंगी

Featured Video Of The Day
US Iran War | Trump के नए हथियार तैयार! क्या युद्ध होगा और भी खतरनाक? | BREAKING NEWS