आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिताली बाग ने भाजपा समर्थकों पर अपनी कार पर हमला करने का आरोप लगाया. भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था. घटना के बाद टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल जाकर मिताली बाग से मुलाकात की और प्रतिक्रिया दी.