गुजरात में 15 नगर निगमों के चुनाव में औसतन 48.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान अधिक रहा. नगरपालिकाओं में औसतन 59.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, भाभर और थराद में सबसे अधिक 74.32 प्रतिशत मतदान हुआ. जिला और तालुका पंचायतों में क्रमशः 60.9 और 62.04 प्रतिशत मतदान हुआ, नर्मदा जिले में सर्वाधिक मतदान दर्ज हुआ.