पीजी, खाना, शॉपिंग सब 18,000 रु में! बेंगलुरु की इस लड़की का महीने का खर्च जान लोग हैरान, पूछा- आखिर कैसे?

बेंगलुरु की 22 वर्षीय इंटर्न एमी अरोड़ा ने 18,000 रुपये के मासिक बजट में रहने का तरीका बताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जानिए उनका पूरा खर्च प्लान.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महंगे बेंगलुरु में सिर्फ 18,000 रु में महीने भर कैसे जीती है ये लड़की? पूरा बजट वायरल

बेंगलुरु को भारत के सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है, खासकर उन युवाओं के लिए जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. लेकिन , 22 साल की इंटर्न ने यह दिखा दिया कि सही प्लानिंग से कम बजट में भी यहां रहना संभव है.

कौन है यह लड़की?

एमी अरोरा नाम की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंटर्न ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि वह हर महीने सिर्फ 18,000 रुपये में अपना पूरा खर्च कैसे मैनेज करती है.

एमी ने अपने मासिक खर्चों का पूरा ब्रेकडाउन दिया-
- किराया (PG): 7,200 रुपये- वह एक PG (Paying Guest) में रहती हैं, जिससे फ्लैट की तुलना में खर्च कम हो जाता है.
- खाना: 3,600 रुपये- खर्च कम रखने के लिए वह मेस सर्विस का इस्तेमाल करती हैं.
- ट्रैवल: 1,600 रुपये - हफ्ते में सिर्फ 2 दिन ऑफिस जाने की वजह से उनका ट्रैवल खर्च सीमित रहता है.
- डाइनिंग और फूड ऑर्डर: 2,000 रुपये 
- ऑनलाइन शॉपिंग: 2,000 रुपये
- अन्य खर्च: 1,500 रुपये

एमी का कहना है कि वह मनोरंजन के लिए भी स्मार्ट तरीके अपनाती हैं, जैसे दोस्तों के साथ मिलकर एक्टिविटी करना ताकि खर्च कम हो.

Advertisement

देखें Video:

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

एमी का यह बजट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, तुम्हारा खर्च बहुत ही बैलेंस्ड और बजट में है. दूसरे ने मजाक में कहा, लगता है मैं किसी और ही बेंगलुरु में रह रहा हूं! वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, इतना कम खर्च? मैं इससे कहीं ज्यादा खर्च करता हूं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: हाथों से अकेले नदी साफ करने वाला ‘बिट्टू तबाही' कौन है? जानिए असली नाम और पूरी कहानी

क्या अंतरिक्ष में बच्चे पैदा करना संभव है? चांद-मंगल ग्रह पर बसने से पहले बड़ा सवाल, सामने आया चौंकाने वाला सच

जब विदेशी दामाद ने छुए पैर… 89 साल की इंडियन दादी का रिएक्शन हो गया वायरल, देख भावुक हो जाएंगे आप

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon