अगर ईरान ने चाल चलने की कोशिश की तो... बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाते समय जेडी वेंस ने दी चेतावनी

Iran US Talk in Islamabad: ईरान के साथ इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत के लिए अमेरिकी डेलिगेशन रवाना हो चुका है. डेलिगेशन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हैं. पाकिस्तान के लिए रवाना होते समय जेडी वेंस ने ईरान को फिर से चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान के लिए रवाना होते अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत के लिए US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रवाना हो गए हैं.
  • पाकिस्तान रवाना होते समय जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए बातचीत में नरम रवैया न अपनाने की बात कही है.
  • इस वार्ता की सफलता या विफलता पश्चिम एशिया की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Iran US Talk in Islamabad: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच करीब 40 दिन तक चली जंग दो हफ्तों के सीजफायर समझौते पर थम गई है. पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद यह अमेरिका और ईरान बातचीत के टेबल पर आने को तैयार हुए है. शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के फाइव स्टार होटल सेरेना में दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत होनी है. इस बातचीत में शामिल होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रवाना हो चुके हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होते समय जेडी वेंस ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फिर से ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. 

चाल चलने की कोशिश की तो हमारी टीम भी इतनी नरम नहींः वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ "खेल" न करे. इस्लामाबाद रवाना होते समय जेडी वेंस ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम भी निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं. लेकिन अगर वह हमारे साथ ‘खेल' करने की कोशिश करेगा, तो हमारी टीम बिल्कुल भी नरम रवैया नहीं अपनाएगी."

वॉशिंगटन DC में पत्रकारों से बातचीत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत की शर्तें राष्ट्रपति ट्रंप ने तय कर दी है. इन्हीं तय दिशा-निर्देशों के आधार पर बात आगे बढ़ेगी. वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगर बातचीत सही तरीके से हुई तो इसके सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं.

प्रतिबंधों पर राहत, ईरान के परमाणु व मिसाइल कार्यक्रमों पर होगी बातचीत

रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत वाले अमेरिकी डेलिगेशन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्पेशल प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और सीनियर एडवाइजर जेरेड कुशनर भी होंगे. बातचीत का मुख्य एजेंडा एक दीर्घकालिक शांति व्यवस्था के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार करने पर रहने की उम्मीद है, जिसमें प्रतिबंधों में राहत, क्षेत्रीय सुरक्षा और ईरान के परमाणु तथा मिसाइल कार्यक्रम के भविष्य जैसे मुद्दे शामिल होंगे. इस बातचीत के लिए इस्लामाबाद में विशेष तैयारियां की गई है.

अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली इस बातचीत पर पूरी दुनिया की निगाह

तेहरान ने संकेत दिया है कि यह बातचीत प्रस्तावित 10 सूत्री योजना पर आधारित होगी, जिसमें प्रतिबंधों को हटाने, भविष्य के हमलों के खिलाफ गारंटी और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की व्यवस्था शामिल है. शनिवार को होने वाली इस वार्ता पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसकी सफलता या विफलता का पश्चिम एशिया की सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा बाजारों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर दूरगामी असर पड़ सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें - इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारियां जोरों पर, दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलेंगे या नहीं?

यह भी पढ़ें - बातचीत की तैयारी के बीच पाकिस्तान के नूर खान बेस क्यों पहुंचा अमेरिका वायु सेना का विमान?

Advertisement
Featured Video Of The Day
IPL के नए फिनिशर मुकुल चौधरी कौन है? शॉट्स देखकर एक्सपर्ट्स बोले- ऐसा कभी नहीं देखा