पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत के लिए US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रवाना हो गए हैं. पाकिस्तान रवाना होते समय जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए बातचीत में नरम रवैया न अपनाने की बात कही है. इस वार्ता की सफलता या विफलता पश्चिम एशिया की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है.