दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर पर एक दुकान से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए गए आरोपी अब्दुल मन्नान खान को गिरफ्तार किया गया जो बिजवासन इलाके का रहने वाला है और वह एक्सपायर्ड सामान बेचता था छापेमारी में 900 किलो एक्सपायर्ड राशन और दो हजार किलो डेयरी उत्पाद बरामद किए गए जिनमें दही और पनीर शामिल थे