PAK के समर्थन में उतरे ट्रंप, अफगान सेना चीफ की चेतावनी- उंगली का जवाब मुक्के से देंगे, पढ़ें- जंग के 10 बड़े अपडेट्स

अफगानिस्तान‑पाकिस्तान तनाव अब खुली जंग में बदल गया है. तालिबान ने इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद में हमले किए, जबकि पाकिस्तान ने काबुल, कंधार व पक्तिया पर एयरस्ट्राइक की. दोनों देशों ने दर्जनों सैनिकों के मारे जाने के दावे किए. इस जंगी माहौल में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को समर्थन देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नई दिल्ली:

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब खुले युद्ध का रूप लेता दिख रहा है. रातभर चले हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के बाद दोनों देशों ने सैन्य मोर्चों पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. तालिबान और पाकिस्तानी सेना के आमने-सामने आने से हालात बेहद संवेदनशील हो चुके हैं. आइए जानें अब तक के 10 बड़े अपडेट्स-

1. तालिबान के बड़े पैमाने पर हवाई हमले

तालिबान ने दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए. तालिबान उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि सभी ऑपरेशन 100% कामयाब रहे.

2. फैजाबाद मिलिट्री कैंप सहित कई ठिकाने निशाने पर

तालिबान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फैजाबाद मिलिट्री कैंप, नौशेरा का कैंट क्षेत्र, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद पर सटीक हमले किए गए.

3. पाकिस्तान के हमलों का जवाब

तालिबान की यह जवाबी कार्रवाई उस हमले के बाद हुई, जो पाकिस्तान ने गुरुवार रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए थे. अफगान सरकार ने पाकिस्तान पर रिहायशी इलाकों में हमले का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-अफगानिस्तान की 'महाजंग' का होगा खौफनाक अंजाम, जानें खतरा कितना बड़ा

4. महिला-बच्चे समेत 13 नागरिक घायल

नांगरहार के एक रिफ्यूजी कैंप पर मिसाइल गिरने से 13 अफगानी नागरिक घायल हुए. अफगानिस्तान ने इसे नागरिक आबादी पर हमला बताया.

5. 55 पाकिस्तानी सैनिक मारने का दावा

अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि डूरंड रेखा के पास जमीनी कार्रवाई में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो मिलिट्री बेस और 19 पोस्ट पर कब्जा किया गया.

Advertisement

6. पाक सैनिक कई चौकियां छोड़कर भागे

लगभग चार घंटे तक चले संघर्ष में बड़ी मात्रा में गोला बारूद जब्त किए गए. तालिबान ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी टैंक नष्ट हुआ और एक सैन्य वाहन कब्जे में लिया गया.

यह भी पढ़ें- आतंकियों की आड़ लेकर अफगानिस्तान में मासूमों पर मौत बरसा रही मुनीर की फौज?

7. पाकिस्तान का पलटवार- 133 तालिबानी लड़ाके ढेर करने का दावा

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि उनकी सेना ने 133 अफगानी लड़ाकों को मार गिराया और 200 से ज्यादा को घायल किया. हालांकि अफगानिस्तान ने अपने सिर्फ 8 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है.

Advertisement

8. पाकिस्तान का आरोप- पहले अफगानिस्तान ने फायरिंग शुरू की

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि आधी रात अफगानी फोर्सेज ने बिना वजह सीमा पर फायरिंग की, जिसके बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजाब लिल-हक के तहत हवाई हमले शुरू किए.

9. अफगानी सेना प्रमुख की चेतावनी- उंगली का जवाब मुक्के से देंगे 

अफगान आर्मी चीफ फसीहुद्दीन फितरत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर कोई हमारी तरफ उंगली उठाएगा तो हम उसका जवाब मुक्के से देंगे. इस्लामाबाद तक सुरक्षित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अफगान सेना किसी भी आक्रमण का कहीं ज्यादा निर्णायक जवाब देगी.

Advertisement

10. पाकिस्तान का ऐलान- खुली जंग की स्थिति

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'हमारा धैर्य जवाब दे चुका है… अब अफगानिस्तान से हमारी खुली जंग की स्थिति है.' उन्होंने आरोप लगाया कि पहले हमला अफगानिस्तान ने ही किया.

यह भी पढ़ें- अफगान तालिबान ने बनाया आत्मघाती दस्ता! पाकिस्तान की फौज के खिलाफ अखुंदजादा के लड़ाके जान देने को तैयार

Advertisement

पाकिस्तान के समर्थन में ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस जंग में पाकिस्तान का समर्थन करने का खुला ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान के साथ हूं… उनके पास महान नेता हैं और मैं उनसे बहुत अच्छी तरह मिलता हूं.' यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव को और वैश्विक चर्चा में ला रहा है.

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: Delhi Liquor Scam Case में बरी होने के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल?